कोरोना जैसे बेहद खतरनाक वायरस की चपेट में अब तक करीब 40 हजार लोग आ चुके हैं। तेजी से फैल रहा ये वायरस इतना ज्यादा खतरनाक है कि ये 9 दिनों तक जिंदा रहता है। जबकि सामान्य फ्लू ऐसे होते हैं कि वह 2 दिन तक ही जिंदा रहते हैं।
ऐसे में आपको इन बातों का खास ख्याल रखना होगा कि सार्वजनिक जगहों पर जाने से पहले आप हैंडल या दरवाजे पर हाथ रखने से पहले सावधनी जरूर रखें। जर्मनी की रूह् विश्व विद्यालय और यूनिवर्सिटी ऑफ ग्रीफ्सवाल्ड के एक्सपट्र्स के अनुसार कोरोना वायरस पर करी गई अब तक 22 स्टडी के डेटा को स्टडी कर महत्वूर्ण जानकारियां जुटाई गई हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि कोरोना वायरस ग्लास,प्लास्टि,लकड़ी और धातु से बनी चीजों पर लंबे समय तक जिंदा रह सकता है। यह किसी भी वस्तु पर 4 डिग्री या उससे भी कम तापमान में करीब एक महीने तक भी सर्वाइव कर सकता है। इस वजह से इससे प्रभावित होने का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है।
इस खतरनाक वायरस का खत्मा करने करने के लिए अल्कोहल और ब्लीच जैसी चीजें कारगर साबित हो सकती हैं। वहीं शोधकर्ताओं का तो यह कहना है कि अल्कोहल से इसे एक मिनट में खत्म किया जा सकता है,जबकि ब्लीच से इस वायरस को खत्म करने के लिए महज 30 सेकंड का समय लेगा।
ये वायरस आम फ्लू के मुकाबले चार गुना ज्यादा समय तक किसी भी सतह पर जिंदा रहने में सक्षम है। इसलिए ध्यान रखें जब कभी भी सार्वजनिक स्थान पर जाएं तो हैंडवॉश का खास ख्याल रखें। इसके साथ ही मुंह पर मास्क लगाना बिल्कुल न भूलें।