भारत में लॉकडाउन कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए 3 मई तक लगाया गया है। सभी देशवासियों से घर पर रहने की अपील पीएम मोदी ने कि है। इस मुश्किल समय में लोगों की मदद के लिए पुलिस भी सामने आ रही है। लोगों की जरूरतों का पुलिस इस समय पूरा ध्यान रख रही है। इसी बीच दिल्ली पुलिस ने भी बाहुबली फिल्म मजदूरों को दिखाई है।
यूपी और बिहार के ये सब मजदूर है जो लॉकडाउन के कारण यहां पर फस गए हैं। दिल्ली पुलिस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दिल्ली पुलिस मजदूरों को दिल्ली के मैदानगढ़ी इलाके में लॉकडाउन के दौरान फिल्म बाहुबली दिखाई।
1700 से ज्यादा मजदूरों को यहां एक आश्रय घर में ठहराया गया है और इन लोगों को कई संस्थाओं की मदद से दिल्ली पुलिस खाना पहुंचा रही है। दिल्ली पुलिस ने मजदूरों का मनोरंजन करने के लिए फिल्म दिखाने की व्यवस्था की। इतना ही नहीं मजदूरों को खाना भी दिल्ली पुलिस ने इंटरवल के दौरान खिलाया।
देखें वायरल वीडियो
@ndtvindian @DelhiPolice
लॉकडाउन में दिल्ली के मैदानगढ़ी इलाके में मजदूर मूवी देखते हुए ,यहां एक आश्रयघर में मजदूर 1700 से ज्यादा मजदूर रुके हुए हैं ,जिन्हें दिल्ली पुलिस कई संस्थाओं की मदद से दिल्ली पुलिस खाना खिला रही है,मनोरंजन के लिए मूवी का भी इतंजाम है#coronaupdatesindia pic.twitter.com/oNAYSIEF4g— Mukesh singh sengar मुकेश सिंह सेंगर (@mukeshmukeshs) April 22, 2020
कोरोना वायरस अपने पैर अब भारत में तेजी से फैला रहा है। भारत में कोविड- 19 से अब तक 600 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। बुधवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक 640 लोगों की मौत भारत में कोरोना वायरस से हो गई है। जबकि 19984 कुल लोगों कि संख्या इससे संक्रमित है।
भारत में पिछले 24 घंटे में 1383 नए मामले कोरोना के सामने आए हैं। वहीं उसमें से 50 लोगों ने अपनी जान गवाई है। इस बीमारी से अब तक 3870 लोग ठीक हुए हैं। देशभर में लॉकडाउन कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए 3 मई तक के लिए बढ़ाया हुआ है।