लॉकडाउन के चौथे चरण में लोगों की सुविधा के अनुसार काफी रियायतें दी गयी हैं,मगर राज्यों की सीमाओं पर अभी भी तालाबंदी बरकरार है। इस बीच केवल जरूरी सेवाओं एवं पास वालों को ही एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने की परमिशन मिली है। अब इन्हीं सब कानून को देखते हुए एक कपल को बॉर्डर पर ही शादी करनी पड़ी। खबरों के अनुसार दूल्हा-दुल्हन को एक-दूसरे के राज्य में में नहीं जाने दिया,जिसके बाद उन्होंने राज्यों की सीमा पर ही निकाह कर एक-दूसरे को कबूल कर लिया। जिसके बाद दुल्हन दूल्हे के साथ उसके राज्य में चली गई।
बॉर्डर पर हुआ निकाह
मोहम्मद फैसल का निकाह बुधवार को होना तय था। वह उत्तराखंड के टिहरी में कोठी कालोनी के निवासी है,जबकि उनकी बेगम साहिबा आयशा उत्तर प्रदेश में बिजनौर के नगीना मोहल्ला पंजाबियान की रहने वाली हैं। लड़की के घर वालों ने बताया कि बारात बुधवार को आनी थी। लेकिन लॉकडाउन के कारण दूल्हा पक्ष को उत्तर प्रदेश में दाखिल होने की इजाजत नहीं मिल सकी।
इस दौरान खास बात यह भी है दोनों परिवार तय तारीख पर ही शादी करना चाहते थे,इसी वजह से प्रशासन से इजाजत लेकर राज्यों की सीमा पर निकाह पढ़ाया गया। उन्होंने बताया कि इस दौरान दोनों राज्यों की पुलिस भी मौजूद रही।
शादी के बाद दोनों हुए उत्तराखंड के लिए रवाना
बता दें कि दूल्हा अपने साथ चार बारातियों के साथ उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश बॉर्डर स्थित कोटावाली क्षेत्र में पहुंचा। इसके बाद दुल्हन को भी वहां लाया गया। साथ ही आयशा के साथ तीन परिजन ओर थे। निकाह संपन्न होने के बाद दूल्हा को अपनी दुल्हनिया को उत्तराखंड ले जानें की अनुमति दे दी गई।
लॉकडाउन की वजह से नहीं मिली परमिशन
वहीं दूल्हे मोहम्मद फैसल ने बताया कि उन्होंने जिला टिहरी के जिलाअधिकारी से उत्तर प्रदेश में जाने की अनुमति मांगी थी, मगर देशभर में समूर्ण लॉकडाउन की वजह से प्रशासन ने उन्हें बॉर्डर तक जाने की ही अनुमति दी थी।