इन दिनों सोशल मीडिया पर एक गाय का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में लड़कों के साथ गाय फुटबॉल खेलती हुए दिखाई दी रही है। यह गाय मैदान में कुछ लड़कों के साथ फुटबॉल खेल रही है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लोगों ने खूब शेयर किया है। लोग भी इस गाय को फुटबॉल खेलते हुए देखकर बहुत दंग हैं।
गाय ने फुटबॉल को अपने पैरों से पकड़ा हुआ है। खबरों की मानें तो यह वीडियो गोवा की किसी जगह का बताया गया है। कई बार आपने गेंदों के पीछे कुत्तों और बकरियों को भागते हुए देखा है लेकिन गाय का फुटबॉल खेलते हुए वीडियाे पहली बार सामने आया है। गाय का इस तरह से फुटबॉल खेलने यह दर्शाता है कि अब उन्हें भी इंसानों के खेल में दिलचस्पी हो गई है।
गाय ने लड़ाकों के साथ खेला फुटबॉल
इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि गाय ने पहले तो अपने पैरों के नीचे फुटबॉल पकड़ रखी है उसके बाद जब एक लड़का गाय के पास बॉल लेने जाता है ताे वह उसे अपने सिंग दिखा कर डरा देती है।
गाय से फुटबॉल लेने के लिए लड़के बारी-बारी से जाते हैं लेकिन लड़कों को गाय फुटबॉल नहीं देती है। बाद में एक लड़का गाय से फुटबॉल हासिल कर लेता है। उसके बाद क्या लड़कों से फुटबॉल लेने के लिए गाय उनके पीछे दौड़ना शुरु हो जाती है।
गाय को लड़कों की ही तरह फुटबॉल खेलना है जिसके लिए वह उनके पीछे बॉल लेने के लिए दौड़ती है। गाय का यह फुटबॉल खेलते का वीडियो बहुत वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। लोगों ने इस वीडियो पर मजेदार कमेंट भी किए।