आए दिन सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव ने पूरी दुनिया को महज एक चीज में समेट दिया है। ऐसे में किसी को कोई भी जानकारी क्यों ना चाहिए हो इसके लिए सारे सुझाव सोशल मीडिया पर आपको तुंरत मिल जाएंगे। इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर बेहद अलग सा मामला आया है जहां पर 24 साल की एक लड़की अपनी मां के लिए संस्कारी पति की तलाश में है। इतना ही नहीं इसके लिए लड़की ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट भी साझा किया है। जिस पर लोगों ने खूब सारे फनी कमेंट्स करने शुरू कर दिए है।
दूल्हे में होनी चाहिए ये खूबियां
इस लड़की का नाम आस्था वर्मा है। अपनी मां के लिए दूल्हा ढूंढने वाली आस्था वर्मा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर हैशटैग ग्रूम हंटिंग के तहह ट्वीट किया है। आस्था ने लिखा मैं अपनी मां के लिए 50 साल का दूल्हा ढूंढने की तलाश कर रही हूं। वह शाकाहारी और शराब से दूर रहने वाला होना चाहिए। साथ ही आर्थिक रूप से संपन्न व्यक्ति को तरजीह दी जाएगी। इतना ही नहीं आस्था ने यह सारी बातें लिखते हुए अपनी मां के साथ एक तस्वीर भी शेयर की है। अब मां-बेटी के इस साहसिक काम के लिए लोग उनकी खूब सराह रहे हैं।
Looking for a handsome 50 year old man for my mother! 🙂
Vegetarian, Non Drinker, Well Established. #Groomhunting pic.twitter.com/xNj0w8r8uq— Aastha Varma (@AasthaVarma) October 31, 2019
मां के लिए पति और खुद के लिए एक अच्छे पिता की तलाश करने वाली आस्था के पोस्ट पर लोग खूब सारे कमेंट्स करने में लगे हुए हैं। जब आस्था वर्मा को मैट्रिमोनियल वेबसाइट्स का इस्तेमाल करने की सलाह दी इस बात पर उनका कहना था कि वो टिंडर से लेकर शादी डॉट कॉम तक सबकुछ ट्राई कर चुकी हैं लेकिन अपने इस काम में सफल नहीं हो पाई।
उन्होंने ट्विटर पर लिखा मैंने हर जगह आजमाया,मगर मैं असफल रही। मैंने काफी लंबे समय तक हस्तक्षेप नहीं किया। लेकिन सोचा उनकी खुशी के लिए मैं ढूंढ सकती हूं और वहां पर अपनी आवाज उठा सकती हूं जहां पर लोग मेरी बात सुन सके।
आस्था का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये ट्वीट उन्होंने 31 अक्टूबर को किया। उनके इस ट्वीट पर अभी तक करीब 31 हजार लाइक्स और 7 हजार से ज्याद रि-ट्वीट्स आ गए हैं। सोशल मीडिया की जनता ने अस्था की तारीफ करते हुए उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।