इस साल वृश्चिक राशि में देवगुरू बृहस्पति 22 अप्रैल 2019 की रात को 1 बजकर 2 मिनट पर वक्री हो रहे हैं। 11 अगस्त तक बृहस्पति गुरू इस स्थिति में रहेंगे। जीवन और कैरियर की बात करें तो कुंडली में गुरु की स्थिति का शुभ होना बहुत जरूरी होता है। तो आइए जानते हैं गुरु की स्थिति में परिवर्तन से ज्योतिष की 12 राशियों पर आखिर क्या प्रभाव होने वाला है। आप भी देखें अपनी राशि।
1.वक्री गुरु का मेष राशि पर प्रभाव
मेष राशि वाले लोगों के आठवें भाव में गुरु प्रवेश होगा। यह वक्त आपके दांपत्य जीवन के लिए उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है। इस समय आपको अपनी सेहत पर ज्यादा ध्यान देना होगा और अपने बढ़ते हुए खर्चों को रोकना होगा।
2.वृषभ राशिवालों के लिए मुसीबत
वृषभ राशिवाले लोगों के सातवें भाव को बृहस्पाति गुरु प्रभावित कर रहे हैं। इन राशि वाले लोगों के लिए ये समय मुश्किल भरा हो सकता है। परिवार से लेकर कार्यक्षेत्र तक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। शादी शुदा जीवन में परेशानी आ सकती है। इन सभी चीजों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको गुरुवार के व्रत और पूजन करने से फायदा होगा।
3.चिंता की बाढ़ आ सकती है मिथुन राशि वाले लोगों के लिए
गुरु मिथुन राशि वाले लोगों के छठे भाव को प्रभावित कर रहे हैं। इस दौरान कार्यक्षेत्र में थोड़ी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। हालांकि आप धैर्य और योजनाबद्घ तरीके से काम करेंगे तो आपको विजय प्राप्त हो सकती है।
4.कर्क राशि के लिए खुशियों की बाहार
इस राशि के लोगों के लिए गुरु पांचवें भाव को प्रभावित कर रहे हैं। इस दौरान आपकी आय में बढ़ोत्तरी होगी। हालांकि खर्चो में कोई कमी नहीं होगी। ऑफिस में चल रही पॉलिटिक्स से सर्तक होकर चले। इससे आपको ही विजय प्राप्त होगी।
5.सिंह राशि को करनी होगी मेहनत
सिंह राशि के लोगों पर गुरु चौथे भाव को प्रभावित कर रहे हैं। इससे आपके स्वभाव में आलस बढ़ सकता है। लेकिन इस समय यदि आपको कुछ प्राप्त करना है तो उसके लिए आपको आलस छोड़कर कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। क्योंकि इस समय भाग्य का साथ नहीं मिल सकेगा। मां की सेहत का भी पूरा ध्यान रखें।
6.धन लाभ होगा कन्या राशि के लोगों को
इस राशि के लोगों पर गुरु तीसरे भाव को प्रभावित कर रहे हैं। इस वक्त आपके खूब सारा धन लाभ बनाने के योग हैं। आपको बिजनेस में मुनाफा होगा। वहीं परिवार या दोस्तों के साथ कहीं सैर पर जा सकते हैं। हालांकि पार्टनरशिप के साथ थोड़ा टाइट रहकर चलना होगा।
7.तुला राशि के लोगों की लव-लाइफ होगी अच्छी
तुला राशि के लोगों के दूसरे भाव को प्रभावित कर रहें हैं गुरु। इस दौरान इन राशि के लोगों की लव-लाइफ काफी रोमांटिक होगी। पार्टनर के साथ ज्यादा समय बितेंगे। जबकि आप अपने कार्यक्षेत्र से उतने संतुष्टï नहीं महसूस करेंगे अपने आप को जितनी आपको उम्मीद थी। लेकिन फिर भी कुल मिलाकर समय आपका साथ ही देगा।
8.नए अवसर मिलेंगे वृश्चिक राशि को
इस राशि पर गुरु प्रथम भाव को प्रभावित कर रहे हैं। आपको कार्यक्षेत्र में कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। नौकरी में बदलाव कर सकते हैं। धन लाभ होने के लाभ भी हैं। अपनी सेहत का ख्याल रखें और दुश्मनों से सर्तक रहें।
9.धनु राशि के लोगों को सतर्कता बरतनी होगी
धनु राशि वाले लोगों को गुरु बारहवें भाव पर प्रभावित कर रहे हैं। इसे दौरान आपके खर्चे जरूरत से ज्यादा बढ़ सकते हैं। दुश्मन आपके लिए परेशानी करने के कई सारी कोशिशें करेंगे। आपको अपना आलस छोड़कर सही दिशा में आगे बढऩा है।
10.रोमांस की बारिश होगी मकर राशि पर
गुरु आपकी राशि के ग्यारहवें भाव को प्रभावित कर रहे हैं। मकर राशि वाले लोगों को नई नौकरी या फिर कोई और नया काम करने को मौका मिल सकता है। लेकिन जरूरी बात ये है कि आपको अपनी नई योजनाओं को लोगों से छिपा कर आगे बढऩा होगा।
11.कुंभ राशि में हो सकता है सुधार
कुंभ राशि पर गुरु दसवें भाव को प्रभावित कर रहे हैं। आपकी राशि के स्वामी शनि हैं और इसके प्रभाव की वजह से ही अक्सर आपका अपने पिता से विवाद होता है। इस विवाद को कंट्रोल करके रखें। अकेलेपन के भाव को खुद पर हावी न होने दें। आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे।
12.कर्म में रुचिगुरु बढ़ेगी मीन राशि की
मीन राशि के नौवें भाव को प्रभावित कर रहे हैं गुरु। इस दौरान आपकी कार्यों में अधिक रुचि बढ़ेगी। भाग्य आपका साथ देगा जिस वजह से आपको सफलता हासिल होगी जिस वजह से आप नई ऊंचाइयों को छु सकेंगे। ध्यान रखें आपको बेकार की बहस बाजी से बचकर चलना होगा।
इन जंगली गोरिल्लाओं ने अधिकारयों के साथ ऐसे दिए सेल्फी के लिए पोज, तस्वीरें वायरल