देवताओं का गुरु बृहस्पति को माना गया है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार यह माना गया है कि जिस व्यक्ति की कुंडली में बृहस्पति मजबूत स्थिति में होते हैं वह बहुत ही धार्मिक प्रवृत्ति वाले इंसान भी होते हैं और वह अपने चरित्र और स्वभाव से भी बहुत अच्छे होते हैं। बृहस्पति स्त्री की कुंडली में होते हैं तो वह जीवनसाथी के प्रतीक में रहते हैं। यही वजह है कि जिस भी महिला की कुंडली में गुरू की दशा अच्छी होती है तो उनका विवाहित जीवन बहुत अच्छा होतो है।
बता दें कि बाकी सारे ग्रहों की ही तरह व्यक्ति के जीवन पर भी बृहस्पति अपना बहुत प्रभाव डालते हैं। लेकिन 2019 में 5 लोगों पर बृहस्पति की विशेष कृपा बन रही है। ज्योतिशास्त्र के मुताबिक 2019 का अंक 3 है जो कि गुरु बृहस्पति का ही अंक है।
2019 में इन लोगों पर विशेष कृपा बरसाएंगे बृहस्पति
इस मामले में विशेषज्ञ कहते हैं कि इस साल बृहस्पति वाले लोगों को बहुत फायदा मिलेगा और उनके जीवन में बहुत खुशियां आएंगी। आज हम आपको उन 5 लकी लोगों के बारे में बताएंगे जिनके ऊपर गुरु इस साल विशेष कृपा देंगे।
1. जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 और 30 तारीख को हुआ है। इन सभी लोगों का मूलांक 3 है और गुरू का भी अंक 3 ही है जिसकी वजह से दोनों मिलते हैं औैर इन लोगों पर गुरु 2019 में विशेष कृपा देंगे।
2. 2019 में जो लोग 30वें, 21वें, 39वें, 48वें और 57वें साल में हैं तो साल 2019 उन सभी के लिए बहुत अच्छा होगा।
3. ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक जिन लोगों का जन्म मार्च, जून, नवंबर और दिसंबर महीने में है उनके लिए भी यह साल बहुत ही अच्छा रहेगा।
4. जिन लोगों की राशि मिथुन, धनु या फिर मीन है इन सब पर भी 2019 में बृहस्पति विशेष रूप से कृपा करेंगे।
5. जिन लोगों की कुंडनी में बृहस्पति पहले से ही शुभ और मजबूत स्थिति में बैठे हैं उनके लिए तो 2019 में उन्हें बहुत लाभ प्रदान करेंगे।
अब हम आपको उन लोगों के बारे में बताते हैं जिन्हें इस साल थोड़ा बच के रहने की जरूरत है। हम उन लोगों की बात कर रहे हैं जिन्हें बेवजह किसी भी वाद-विवाद में पडऩे की आदत होती है।
बता दें कि जिन लोगों का स्वभाव शांत और सरल होता है उन पर बृहस्पति बहुत दया दृष्टि रखते हैं। इसी वजह से जो लोग दूसरों पर चालाकी से समस्या पैदा करते हैं तो उन पर इस साल बृहस्पति कहर बरपा सकते हैं।