शास्त्रों में माना गया है कि कुछ काम संध्या के समय में नहीं करने चाहिए। हालांकि लाइफस्टाइल पूरा बदल गया है जिसकी वजह से लोग इन सारी बातों को सही से अपनाते नहीं है।
लेकिन कुछ साधारण से नियम होते हैं जिनका पालन करने की पूरी कोशिश करनी चाहिए। यह नियम आपको धन-संपदा से लेकर स्वास्थ्य में भी बहुत लाभकारी हैं। चलिए आपको इन नियम के बोर में अवगत कराते हैं।
1. झाड़ू नहीं लगाना चाहिए शाम के समय
कई लोगों को ऑफिस जाने से पहले सफाई करने का समय नहीं मिल पाता है। जिसकी वजह से वह शाम को घर आकर झाड़ू लगाते हैं। लेकिन आपको बता दें कि ऐसा करना बिल्कुल सही नहीं होता है।
शास्त्रों के अनुसार घर की लक्ष्मी झाड़ू को माना जाता है और मान्यताओं के मुताबिक देवी लक्ष्मी शाम के समय घर आती हैं। इसलिए कभी भी शाम को झाड़ू नहीं लगाना चाहिए क्योंकि लक्ष्मी जी घर के बाहर चली जाती हैं और उनका अनादर भी होता है।
2. कभी भी ना सोएं शाम के समय
लोग ऑफिस और काम की वजह से बहुत थक जाते हैं जिसकी वजह से वह कभी भी सो जाते हैं। शाम को सोना धर्म में सही नहीं माना जाता है साथ ही इससे स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ता है। शाम का समय पूजा का होता है।
शाम के समय घर में दीया जलाना चाहिए और लक्ष्मी मां के आने का स्वागत करना चाहिए। गर्मियों में छोड़कर अगर आप शाम को किसी भी सीजन में सोते हैं तो उससे बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है।
3. पढ़ाई ना करें शाम के समय
दिन और रात के मिलन को गोधूली बेला कहते हैं उस समय कभी नहीं पढ़ाई करनी चाहिए। इस समय ध्यान या वॉक करनी चाहिए। यह ब्रेक लेने से मन भी शांत होता है साथ ही थोड़ी देर बाद पढ़ने से पढ़ाई अच्छे से होती है।
4. शाम को नहीं करना चाहिए भोजन
शाम के समय कभी भी भोजन नहीं करना चाहिए। आप या तो सूरज ढलने से पहले खाना खाएं या फिर सूरज के पूरी तरह से ढलने के बाद खाएं। मान्यताओं के अनुसार शाम को भोजन करने से घर में बीमारियां आती हैं।
5. शाम को ना छुएं पेड़-पौधों को
कई लोगों को पेड़-पौधे लगाना बहुत अच्छा लगता है। कई लोगों को पेड़-पौधों की देखभाल करने के लिए दिन में समय नहीं मिलता है जिसकी वजह से वह ऑफिस से वापस आकर अपने पौधों को देखते हैं। शाम के समय कभी भी पौधों को नहीं छूना चाहिए ऐसा करने से इंसान के ऊपर पाप लगता है।