कुछ-कुछ चीजें ऐसी होती हैं,जिन्हें रात को सोने से पहले खाने से मना किया जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये सभी चीजें हमारी सेहत पर नकारात्मक प्रभाव डालती हैं। इस वजह से हम सभी को इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए कि रात के समय सोने से पहले आपको क्या खाना है और क्या नहीं इसका ध्यान जरूर रखें।
आप और हम सभी के साथ अक्सर ऐसा होता है कि हमें रात के समय कुछ न कुछ खाने की बहुत ज्यादा क्रेविंग होती हैं और हम फिर खा भी लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं रात के समय सोने से पहले कुछ ऐसी चीजें जिनका सेवन करने से सेहत को भारी नुकसान हो सकता है। यदि आप रात को सोने से पहले कुछ ज्यादा तला खाएंगे तब आपको नींद आने में परेशानी हो सकती है इतना ही नहीं इससे आपको एसिडिटी की भी शिकायत हो सकती है। तो चालिए जानते हैं रात को सोने से पहले किन चीजों का सेवन करने से हमें बचना चाहिए।
1.चाय
यदि आपको बहुत ज्यादा चाय पीने की आदत है और आप रात को सोने से पहले भी चाय पीतें हैं तो यह आदत आज से ही छोड़ दें। इसमें आप चाहे ग्रीन टी ही क्यों न पिएं,मगर क्या आपको मालूम है कि यह आपकी सेहत को बिगाड़ सकती है। यदि आप रात को सोने से पहले चाय पीते हैं तो आपकी नींद खराब हो सकती है,क्योंकि चाय में मौजूद कैफीन आपकी नींद के लिए पेरशानी खड़ी कर सकती है। इसलिए हमेशा ध्यान रखें रात को कभी भूलकर भी चाय का सेवन नहीं करें।
2.नॉनवेज
रात में सोने से पहले भूलकर भी नॉनवेज नहीं खाएं। क्योंकि इससे आपके पाचन में परेशानी हो सकती है। यदि आप रात को सोने से पहले नॉनवेज का सेवन करते हैं तो इसे पचने में काफी समय लग सकता है और अगले दिन आपको कब्ज की परेशाने के पूरे-पूरे चांस होंगे। ऐसे में रात को सोने से पहले हमेशा लाइट भोजन ही करें। क्योंकि आप रात को चिकन खा लेंगे तो इसमें मौजूद प्रोटीन को पचाने में आपके शरीर को बहुत ज्यादा समय लग सकता है और आपको नींद आने में परेशानी हो सकती है।
3.मिठाई
रात को सोने से पहले आपको किसी भी तरह का मीठा नहीं खाना चाहिए। क्योंकि मीठा खाने से भी आपकी नींद में खलल पैदा हो सकती है। मीठे में काफी ज्यादा मात्रा में कैलोरी पाई जाती है जो हेल्थ के लिए खराब ही नहीं बल्कि इससे आपका फेट भी बढ़ता है। रात को मीठे का सेवन करने से आपके खून में इंसुलिन की मात्रा बढ़ जाती है और आपकी नींद डिस्टर्ब हो जाती है।
4.चॉकलेट
वैसे तो हेल्थ के लिए चॉकलेट बेहतर मानी जाती है,लेकिन इसे रात में सोने से पहले कभी भूल से भी नहीं खाना चाहिए। क्योंकि इससे आपकी नींद में खलल हो सकता है। दरअसल चॉकलेट में कैफीन होता है जो नींद को चुटकियों में गायब कर देता है।