हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का काफी ज्याद महत्व होता है। इसलिए तुलसी के पौधे का उपयोग कई अलग-अलग शुभ कार्यों में किया जाता है। इतना ही नहीं देवी तुलसी हर घर के आंगन की शोभा बढ़ाती है। कहा जाता है कि भगवान विष्णु को तुलसी सबसे ज्यादा प्रिय है।
इस वजह से विष्णु भगवान के प्रसाद में तुलसी के पत्तों का जरूर प्रयोग किया जाता है। वैसे तुलसी में कई गुण पाए जाते हैं। मान्यता यह भी है कि तुलसी के पत्ते का रोज सेवन करने से कई रोगों से छुकारा मिलता है। तो आइए जानते हैं तुलसी के पत्तों का उपयोग कहां और कैसे किया जाता है।
तुलसी का पत्ता इस दिन नहीं तोड़ते
1.हमारे जीवन में तुलसी के पत्ते किसी वरदान से कम नहीं है,लेकिन तुलसी के पत्तों को कुछ खास दिनों पर जैसे चंद्रग्रहण,एकादशी और रविवार के दिन तोडऩा अशुभ माना जाता है। सूरज ढलने के बाद भी तुलसी के पत्तों को नहीं तोडऩा चाहिए।
2.हिंदू धर्म में मान्यता यह भी है यदि हमारे घर में कोई विशेष पूजा या कार्यक्रम हो रहा है तो उसमें तुलसी के पत्तों का उपयोग करना बहुत जरूरी है नहीं तो पूजा असफल रह जाएगी।
3.तुलसी का पौधा घर में रखना शुभ माना जाता है। घर में लगे तुलसी के पौधे की हर दिन सुबह-शाम दीपक जलाकर पूजा भी करनी चाहिए। तुलसी के पौधे को घर के आंगन में रखने से नकारात्मकता दूर रहती है।
4.तुलसी के पत्तों का रोज खाली पेट सेवन करने से सेहत अच्छी रहती है। तुलसी के पत्तें खाने से कई रोगों से छुटकार मिलता है साथ ही खून भी साफ रहता है। इन पत्तों का सेवन करने से बाल झडऩे की समस्या भी नहीं रहती।