हम दिन-रात मेहनत के बाद भी अपनी सैलरी में से सिर्फ पाई-पाई ही बचा पाते हैं। लेकिन कई बार हमारी यह बचत ऐसे खर्च हो जाती है जिसका हमें पता ही नहीं चलता है। पैसों की दिक्कत हर किसी को होती है।
दुनिया में कई ऐसे लोग मिल जाएंगे जो उन चीजों पर पैसा खर्च कर देते हैं जहां पर बिल्कुल भी आवश्यकता नहीं होती है। अगर आप भी इन चीजों पर अपनी सैलरी से पैसे नहीं उड़ाते हैं तो आप भी पैसा बचा सकते हैं।
1. कैब
आजकल लोगों को कहीं भी जाना होता है तो वह कैब को बुला लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर रोज कैब के दाम घटते और बढ़ते रहते हैं। लोगों को थोड़ी सही दूर जाना होता है तो वह कैैब में जाते हैं लेकिन आपको पता है कि थोड़ी से दूर जाने के लिए ही कैब ज्यादा पैसे ले लेती है। इसलिए उन जगह पर आप कैब की जगह मैट्रो से जाएं।
2. ब्राडेंड प्रोडक्ट्स
कई लोग ब्रैंड देख कर ही चीजें खरीदते हैं। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। ब्रैंडड चीजों पर कई बार पैसा खर्च करना सही नहीं रहता है यह हमेशा अच्छा नहीं लगता है।
3. होटल
कई लोग बाहर घूमने जाते हैं तो वह महंगे होटल्स में रहते हैं लेकिन उसकी जगह अगर आप गेस्ट हाउस या कैंप में रहते हैं तो आपके पैसों की बचत होती है।
4. ऑनलाइन शॉपिंग
ऑनलाइन शॉपिंग का क्रेज लोगों में आजकल बहुत हो गया है। लेकिन ऑनलाइन शॉपिंग भी हर समय सही नहीं रहती है। अगर ऑनलाइन शॉपिंग आप सेल में करते हैं तो वह ज्यादा फायदेमंद होती है।
5. स्मूथीज
लोगों को स्मूथीज खाने का बहुत शौक होता है। जब भी वह बाहर जाते हैं तो वह स्मूथीज जरूर लेते हैं। लेकिन इसमें पैसे खर्च करने के बजाए कुछ अच्छा सा खा लिया जाए तो आपके पैसे भी बचेंगे और आपको पेट भी भर जाएगा।