इस साल भाई-बहन का पर्व रक्षाबंधन तीन अगस्त मनाया जाएगा। इस खास मौके पर बहन अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांध उसकी लंबी आयु की कामना करती है। इस बार बेशक राखी के समय कोरोना का तगड़ा साया है,लेकिन मार्केट रंग-बिरंगी राखियों से खूब सजी हुई है। तभी तो बहने भी नए-नए डिजाइन की राखियों की खरीददारी करना पसंद कर रही हैं। मगर क्या आपको मालूम है कि राखी खरीदते समय किन खास बातों का ख्याल जरूर रखना चाहिए। अगर नहीं तो बता दें ऐसा कहा जाता है रक्षाबंधन पर कई तरह की राखियां भाई की कलाई पर नहीं बांधनी चाहिए, इससे अशुभ माना जाता है और ऐसा करने से परेशानी भी पैदा हो सकती है।
ऐसी राखियां होती है अशुभ
कहा जाता है कई तरह की ऐसी राखियां जिन्हें भाई की कलाई पर बांधने से परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट सकता है। ऐसे में अब आपको यह जानना बहुत जरूरी है कि आखिर किस तरह की राखी भाई की कलाई पर नहीं बांधनी चाहिए।
1.काले रंग की राखी
रक्षाबंधन पर बहनों को काले रंग की राखी भाई की कलाई पर नहीं बांधनी चाहिए। क्योंकि काले रंग की राखी को अच्छा नहीं माना गया है। वहीं शास्त्रों में बताया गया है काले रंग का संबंध शनि देव से है, शनि देव को कार्य में विलंब करने वाला ग्रह माना जाता है। इसलिए रक्षा बंधन पर काले रंग की राखी न बांधे।
2.प्लास्टिक की राखी
बहन को भाई की कलाई पर भूल से भी प्लास्टिक की राखी नहीं बांधनी चाहिए। इससे जीवन में दुर्भाग्य की शुरू हो सकती है।
3.अशुभ चिन्हों वाली राखी
रक्षा बंधन पर कभी भी भाई के कलाई पर अशुभ चिन्हों वाली राखी नहीं बांधनी चाहिए। इससे आपको भारी नुकसान हो सकता है। इसलिए राखी खरीदते समय डिजाइन या अशुभ चिन्हों पर को देख लें।
4.टूटी हुई राखी
कभी भी अपने भाई की कलाई पर टूटी राखनी बांधने से बचना चाहिए। ऐसा करने से परिवार पर मुसीबतें आ सकती है।
5.भगवान वाली राखी
भगवान वाली राखी भी हाथ पर बांधना अशुभ माना जाता है। ऐसा करना पाप का भागीदार बनता है,इसलिए भगवान की प्रतिमा वाली राखी नहीं खरीदें।