वैसे तो हर एक दिन भगवान की पूजा करने के लिए शुभ माना जाता है। लेकिन सोमवार का दिन भगवान शिव के लिए बेहद खास होता है। मान्यता है कि अगर इस दिन सच्चे मन से भोलेनाथ की पूजा कर ली जाए तो व्यक्ति की मन चाही इच्छा पूरी हो जाती है। साथ ही भगवान शिव अपने भक्तों पर सुख-समृद्धि प्रकट करते हैं।
कहा जाता है कि भोलेनाथ अपने भक्तों को हर तरह के सुख-समृद्धि प्रदान करते हैं। इतना ही नहीं भगवान शिव मरणासन्न भक्त को भी नया जीवन प्रदान कर सकते हैं ऐसा इसलिए क्योंकि शिव हर के प्रकार से अपने भक्तों को आरोग्य प्रदान करते हैं।
मान्यता है कि अगर सोमवार के दिन कुछ उपाय कर लिए जाए तो महादेव की कृपा से हर तरह के रोगों से छुटकारा मिल सकता है। तो आइए जानते हैं कि सोमवार के दिन कौन सा उपाय कर लेने से हमें आरोग्य की प्राप्ति होती है।
करें ये उपाय...
1.सोमवार के घर के पास वाले शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग का दूध और काले तिल से अभिषेक करें।
2.भगवान शिव का अभिषेक करते हुए ध्यान रहे आपको तांबे के बर्तन का उपयोग नहीं करना है। इसके अलावा आप अन्य किसी भी बर्तन का उपयोग कर सकते हैं।
3.ध्यान रहे भोलेनाथ का अभिषेक करते हुए महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना ना भूलें।
मंत्र : ऊँ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्
4.शिव जी का अभिषेक कर लेने के बाद भगवान से रोग निवारण के लिए हाथ जोड़कर प्रार्थना करें। ऐसा कर लेने से आप आपके ऊपर सदैव भोलेनाथ की कृपा बनी रहेगी और आप रोग मुक्त भी होंगे।