अजवाइन को सिर्फ मसाले के तौर पर ही इस्तेमाल नहीं किया जाता। आयुर्वेदिक औषधि बनाने में भी अजवाइन को यूज करते हैं। अजवाइन का सेवन पेट दर्द, पेट में गैस, कब्ज डायबिटीज जैसी परेशानियों में किया जाता है। साथ ही इन समस्याओं से आराम अजवाइन दिलाता है।
क्या आप जानते हैं कि अजवाइन का पानी रोजाना पीने से कई बीमारियां आपको छू भी नहीं पाएंगी। खाली पेट अजवाइन का पानी रोजाना पीने से जीवन भर आप इन बीमारियों से बचे रहेंगे।
इस तरह अजवाइन का पानी बनाएं
एक ग्लास पानी में एक बड़ी चम्मच अजवाइन भिगोकर रखें। उसके बाद इस पानी को छानकर सुबह पीएं। याद रखें सुबह बिना कुछ खाए पिए अजवाइन के इस पानी को पीना है। अजवाइन का पानी पीने से पाचनतंत्र में भी आपको आराम मिलेगा साथ ही कब्ज की परेशानी दूर हो जाएगी।
अजवाइन की फंकी भी आप खा सकते हैं। छोटी चम्मच से 1/4 चम्मच अजवाइन आप पानी के साथ खा लें। वजन कम करने में भी लाभकारी होगी।
ये हैं अजवाइन के पानी पीने के फायदे
अगर आपको उल्टी आने की समस्या है तो अजवाइन का पानी पीने से दूर हो जाएगी। लगातार उल्टियां कई वजह से आती हैं इसके लिए आप अजवाइन का पानी पीते हैं तो यह बंद हो जाती हैं।
दांत दर्द में अजवाइन के पानी से कुल्ला करने की सलाह आयुर्वेदिक डॉक्टर देते हैं। अजवाइन में थायमोल होता है जो दर्द से आराम दिलाता है। साथ ही अजवाइन मुंह का स्वास्थ्य भी सही रखता है।