अक्सर देखा गया है लोग अपने चेहरे पर दाग-धब्बों को लेकर काफी ज्यादा परेशान रहते हैं। इन्हें दूर करने के लिए लोग एक से एक महंगे ब्यूटी प्रॉडक्ट्स का प्रयोग करते हैं। लेकिन आप चाहें तो घर में कुछ ऐसी चीजों का इस्तेमाल करके इनसे छुटकारा पा सकते हैं।
यदि आपको भी दमकती हुई त्वचा चाहिए तो शरीर के अंदर की गंदगी को साफ करना इसमें सबसे जरूरी काम है। इसके लिए सबसे आसान तरीका है कि आप अपने पीने के पानी में कुछ खास चीजों को मिलाकर पीएं जिससे आपका शरीर डिटॉक्स हो जाए।
1.नींबू, एप्पल सिडार विनेगर
पीने के पानी में नींबू की कुछ बूंदें मिलाकर पीने से एक नहीं बल्कि कई सारे फायदे होते हैं। इससे पाचन क्रिया दुरुस्त रहने के साथ ही शरीर की गंदगी भी पसीने के साथ बाहर निकल जाएगी। इसके अलावा आप एक गिलास पानी में एक चम्मच एप्पल सिडार विनेगर मिलाकर भी पी सकते हैं।
2.दालचीनी
पीने के पानी को गैस पर उबालते समय उसमें एक चुटकी दालचीनी पाउडर एंव सेब के कुछ टुकड़े डाल दें। इसके बाद पानी को छान लें। यह पानी केवल आपको फायदा ही नहीं देगा बल्कि पीने में स्वाद भी लगेगा। इससे आपका शारीरिक रक्त संचरण अच्छा होगा साथ ही आपके चेहरे पर निखार लाएगा।
3.स्ट्रॉबेरी
पीने के पानी में स्ट्रॉबेरी का रस मिलाकर पीने से स्किन संबंधी सभी परेशानियों से छुटकारा मिलता है। इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सिडेंट होता है जिससे चेहरे पर ग्लो आता है।
4.शहद
शहद बैक्टैरिया से लडऩे का एक बेहतर विकल्प होता है। सुबह के समय खाली पेट गर्म पानी में शहद मिलाकर पीने से शरीर की चर्बी तो कम होती ही है साथ ही आपके चेहरे के सभी स्पॉट भी खत्म हो जाते हैं।
5.चिया सीड
चिया का बीज तुलसी प्रजाति का बीज होता है। इस सुपरफूड में एंटीऑक्सिडेंट्स और ओमेगा-3 भरपूर मात्रा पाई जाती है जो डेड स्किन में भी जान डाल देती है।