मछली खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। मछली में कई पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। इतना ही नहीं आप लोगों ने कई बार दूसरे लोगों के मुंह से यह कहते हुए भी जरूर सुना होगा कि स्वस्थ रहने के लिए मछली को अपनी डाइट में जरूर शमिल करें। बता दें कि मछली में प्रोटीन और ओमेगा 3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो शरीर के लिए लाभदायक होता है। मछली का सेवन करने की एक खास बात यह भी है कि इसको खाने से हार्ट अटैक का जोखिम न के बराबर रहता है।
मछली का सेवन करना डायबिटीज पेशेंट्स के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद होती है। मछली खाने वालों को शुगर की परेशानी से नहीं जूझना पड़ता। क्योंकि मछली में डीएचए और ईपीए ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है जो आपकी रक्त धमनियों में मौजूद कोशिकाओं की देखभाल करते हैं।
वैसे शोधों में भी इस बात का पता चला है कि रोजाना भोजना में मछली का सेवन करने वाले व्यक्तियों को भी हार्ट अटैक का खतरा कम रहता है। दरअसल मछली में काफी अच्छी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है जिस वजह से मेटाबॉलिज्म का स्तर बढ़ता है।
मछली का सेवन करने से बॉडी फीट रहने के साथ-साथ मसल्स भी मजबूत होते हैं। मछली व्यक्ति के दिमाग के स्वास्थ्य के लिए भी काफी लाभकारी होती है। वहीं मछली आंखों के लिए भी फायदेमंद है। क्योंकि मछली में ओमेगा 3 एसिड पाया जाता है जो हमारी आंखों की रोशनी को बढ़ता है।
मछली खाने से नींद की परेशानी नहीं दूर होती है और आपको अच्छी नींद आती है। ऐसा इस वजह से क्योंकि मछली में विटामिन डी पाया जाता है जो नींद के लिए लाभकारी है। वैसे मछली स्किन के लिए भी फायदेमंद होती है।