हर किसी की दिली इच्छा होती है कि उसे उसके सपनों का राजकुमार जरूर मिले। मगर कई बार ऐसा चाहकर भी नहीं हो पाता है। यदि आपके साथ भी ऐसी कुछ परेशानियां हो रही हैं जिस वजह से आपको अपनी मनपसंद का पार्टनर नहीं मिल पा रहा है तो ऐसे में आप वास्तु में बताए गए कुछ उपायों को अपनाकर अपनी इस समस्या को सुलझा सकते हैं। जी हां यह उपाय लड़का या लड़की कोई भी कर सकता है। तो आइए जानते हैं इस उपाय के बारे में…
1.जोड़ा रखें,अकेला नहीं
भूलकर भी अपने कमरे में चेयर,सोफा या फिर साइड सोफा अकेला नहीं रखें। इन्हें हमेशा एकसाथ ही रखें। वास्तु के अनुसार ये चीजें सिंगल्स रखने का आशय होता है कि आपको अकेले रहना पसंद है।
2.पैर की दिशा का भी रखें ध्यान
वास्तु के अनुसार आप जब भी बेड पर लेटें हो तब आपका पैर कभी भी दरवाजे की ओर नहीं होना चाहिए। क्योंकि यह कमरे में प्रवेश करने वाली सकारात्मक ऊर्जा पर प्रभाव डालता है।
3.हमेशा गैप रखें बेड और दीवार के बीच
वास्तु के मुताबिक बेड और दीवार के बीच हमेशा गैप होना जरूरी होता है। इसके अलावा ध्यान रखें कि बेड की सामने वाली दीवार पर कुछ नहीं लगाएं। क्योंकि ऐसे में आपका मन शांत रहता है। साथ ही जीवन में पॉजिटिव ऊर्जा का प्रभाव बढ़ता है।
4.नहीं लगाएं डूबते हुए सूरज की तस्वीर
गलती से भी बेडरूम में डूबते हुए सूरज की तस्वीर नहीं लगाएं। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ाती है। साथ ही यह रिश्तों के लिए भी अच्छा नहीं माना जाता है।
वास्तु के मुताबिक जब आप शादी के लिए सोच-विचार कर रहे हैं तो ऐसे में आपको भूल से भी ऐसी तस्वीर बेडरूम में नहीं लगानी चाहिए।