किच्छा : क्षेत्रीय विधायक राजेश शुक्ला ने किच्छा विधानसभा अतंर्गत ग्राम आजादनगर की सुभाष कालोनी में 1 करोड़ 37 लाख की लागत से एक किलोमीटर से अधिक दूरी तक बनने वाली सीसी रोड का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणो को संम्बोधित करते हुए श्री शुक्ला ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्धारा किए गए भेदभाव के उलट अब विकास कार्यो को गति प्रदान की जा रही है। प्रथम वर्ष के कार्यकाल में क्षेत्र में 15 करोड़ की सड़कों का निर्माण कार्य होने जा रहा है। जिसमें ग्राम आजादनगर की 1 किलोमीटर 323 मीटर लम्बी सीसी सड़क शामिल है, जिसकी कुल लागत 1 करोड़ 37 लाख है। उन्होंने कहा कि ग्राम आजादनगर के नगर पालिका क्षेत्र में शामिल होने से विकास को पंख लगेगें तथा गांव की नक्शा ही बदल जायेगा। उन्होंने पूर्व की कांग्रेस सरकार पर क्षेत्र की उपेक्षा करने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि ग्राम आजादनगर के नगर पालिका में शामिल करने पर सबसे अधिक कांग्रेस के लोगों ने इसका विरोध किया, अब उन्हे मुंह की खानी पडी है। जबकि गांव की जनता नगर पालिका में शामिल किये जाने का स्वागत कर रही है। इसके अलावा प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने नगर पालिका परिसीमन में नये क्षेत्र के शामिल होने वाले गांवो का अगले दस वर्षो तक हाउस टैकस माफ करने का ऐतिहासिक कदम उठाकर जनता को सीधे सीधे लाभ के संकेत दे दिये है। उन्होने जनता से अपील की कि वह राज्य सरकार द्धारा चलाई जा रही लाभकारी योजनाओं का भरपूर फायदा उठाये। इससे पूर्व श्री शुक्ला ने ग्राम आजादनगर की सुभाष कालोनी में बनने वाली एक किलोमीटर से अधिक लम्बी सीसी रोड का शिलान्यास किया।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।
– सुरजीत कामरा