लहसुन जिस तरह से खाने का स्वाद बदल देता है उसी तरह से इसके कई चमत्कारी फायदे भी हैं। आयुर्वेद में औषधि के तौर पर लहसुन को बताया गया है। लहसुन के फायदे खाली पेट खाने के भी हैं। लहसुन स्वाद के साथ शारीरिक तौर पर भी आपको सही रखता है।

लहसुन को कई सारे घरेलू नुस्खों में इस्तेमाल किया जाता है। लहसुन भूनकर खाने से पेट में गैस से राहत मिलती है। साथ ही सर्दी-खांसी से लेकर फ्लू तक लहसुन कई बीमारियों में फायदेमंद होती है। चलिए आपको खाली पेट लहसुन खाने के फायदे बताते हैं।
हाई ब्लड प्रेशर की समस्या में भी लहसुन मददगार साबित होता है। ब्लड प्रेशन को नियंत्रित करने के कई गुण लहसुन में होते हैं। लहसुन खाने से बीपी भी सही रहता है। इसके लिए आप खाली पेट लहसुन सुबह उठकर खा लें। इससे हाई बीपी में आपको राहत मिलेगी।
दिल से संबंधित परेशानियों के खतरे को भी लहसुन कम करता है। खून का जमाव लहसुन का सेवन करने से नहीं होता है। साथ ही दिल की बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। रोज सुबह लहसुन खाने से आप दिल की बीमारियों से बच सकते हैं। लहसुन को शहद के मिश्रण के साथ खा सकते हैं। इससे आपके शरीर में ब्लड का सर्कुलेशन सही रहेगा।
खाली पेट लहसुन खाने से पेट की समस्याओं में आराम मिलता है। अक्सर घी में भुना लहसुन खाने की सलाह एसिडिटी की समस्या वाले लोगों को दी जाती है। खाली पेट लहसुन की कलियों को खा सकते हैं। इससे पाचन सही रहता है और कब्ज से लेकर गैस ही परेशानी से राहत मिलती है।
खाली पेट लहसुन खाने से भूख लगती है और डाइजेशन भी सही रहता है। एंटीबैक्टीरियल और दर्द निवारक गुण लहसुन में पाए जाते हैं। सर्दी-खांसी से लेकर वायरल में भी खाली पेट लहसुन खाने से राहत मिलती है। खाली पेट लहसुन खाने से हाथ-पैरों में झनझनाहट भी दूर होती है।
