वजन करने के लिए न जाने लोग कितने जतन करते हैं। मगर आपको इतना सब कुछ करने की जरा सी भी जरूरत नहीं होगी अगर आप अपनी डाइट कुछ जरूरी चीज़े शामिल कर लेंगे। वैसे तो आज के समय में गलत खान-पान की आदतों और बदलती लाइफस्टाइल की वजह से वजन बढ़ने की समस्या आम हो गई है। परन्तु वजन बढ़ने की वजह से कई तरहों की बीमारियों का खतरा भी रहता है।
मगर क्या आपको मालूम है स्वस्थ रहने के लिए वजन को नियंत्रण में रखना सबसे ज्यादा जरूरी होता है। तो चलिए आज हम आपको बताने वाले हैं आपको डाइट में किन-किन चीजों को शामिल करना चाहिए जिससे आपके बढ़ते हुए वजन को कंट्रोल किया जा सके। इसका एक अन्य फायदा आपको यह भी होगा इन चीजों को डाइट में शामिल करने से आप एक्स्ट्रा फैट से भी छुटकारा पा सकते हैं।
1.हरी पत्तेदार सब्जियां
वजन कंट्रोल करने के लिए डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना सबसे अच्छा तरीका है। क्योंकि हरी पत्तेदार सब्जियों में न केवल फाइबर बल्कि प्रोटीन भी पाया जाता है और यह बॉडी के फैट को कम करने में सबसे ज्यादा सहायक भी होता है। साथ ही इन सब्जियों का सेवन करने से वजन नियंत्रण में रहता है।
2.दालें
स्वास्थ्य के लिए दालों का सेवन बेहद लाभदायक होता है। दालों का सेवन करने से मोटापा और शरीर में एक्सट्रा फैट भी नहीं बनता है। दालों में खूब अच्छी मात्रा में फाइबर और प्रोटीन पाया जाता है जो शरीर को स्वस्थ रखने में मददगार होता है।
3.फलों का सेवन करें
फलों के सेवन करने से भी वजन को कम किया जा सकता है। फलों का सेवन करने से शरीर में पानी की कमी भी नहीं होती है और यह स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। यदि आप भी वजन कम करना चाहते हैं तो फलों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।
4.नट्स
नट्स का सेवन करने से पेट काफी समय तक भरा रहता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती। यह स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होता है। वैसे नट्स का सीमित मात्रा में सेवन करने से वजन कम करने में काबू पाया जा सकता है।