लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

होली का मज़ा इन पकवानों के बिना है अधूरा, जानें कौन सा पकवान किस राज्य में बनता है

होली को रंगों के त्योहार के साथ खाने-पीने का त्योहार भी कहते हैं। होली के दिन सिर्फ रंगों से खेलते नहीं है बल्कि लजीज पकवान भी होली पर बनते हैं। कई स्वादिष्ट पकवान बाजारों के साथ-साथ घरों

होली को रंगों के त्योहार के साथ खाने-पीने का त्योहार भी कहते हैं। होली के दिन सिर्फ रंगों से खेलते नहीं है बल्कि लजीज पकवान भी होली पर बनते हैं। कई स्वादिष्ट पकवान बाजारों के साथ-साथ घरों में भी बनाए जाते हैं और लोग बहुत शौक से इन्हें खाते हैं। होली के दिन पर आपको गुजिया, पापड़, चिप्स और भांग यह तो दिखाई देती ही होगी। 
1583755313 holi rang
इन भोजन के अलावा कई तरह के दूसरे पकवान भी होली के दिन बनाए जाते हैं। हर शहर के खाने की अलग ही पहचान होती है फिर चाहे होली हो या दीवाली। चलिए आपको बताते हैं कि होली के दिन कौन-से पकवान होली के दिन बनाए जाते हैं।
कचौड़ी

1583755429 aloo kachori holi
होली के दिन आलू की कचौड़ी यूपी और बिहार में बनती है। धनिया और मिर्च की चटनी के साथ लोग इसे होली के दिन खाते हैं। 
आलू के गुटके

1583755475 roasted potato holi
होली के दिन चटपटे आलू के गुटके उत्तराखंड के कई जगहों पर बनते हैं। यह डिश मिनटों में बन जाती है और लोग इसे बहुत चाव से खाते हैं। 
ठंडाई

1583755541 thandai holi
हर शहर के मंदिरों और चौराहों पर होली के दिन ठंडाई मिलती है लेकिन ठंडाई कानपुर और वाराणसी में सबसे अलग होती है। 
दही भल्ले

1583755595 dahi bhalla holi
दिल्ली में दही भल्ले होली के दिन बनते हैं। वैसे दही भल्ले कई शहरों में बनते हैं। गुड़ की चटनी के साथ लोग दही भल्लों को खाते हैं। 
गुजिया

1583755648 gujiya holi
होली गुजिया के बिना अधूरी होती है। गुझिया भी इसे कई जगह पर कहते हैं। होली के मौके पर भारत के हर शहर, राज्य में गुजिया बनाई और खाई जाती है। होली की यह गुजिया बहुत फेमस है जिसकी वजह से कई वेराइटी की गुजिया बाजारों में मिलती है। पहले तो गुजिया खोए और सूजी की मिलती थी लेकिन अब तो चॉकलेट से लेकर जैम वाली गुजिया मिलती है। 
कांजी वड़ा

1583755704 kanji vada holi
कांजी वड़ा गुजरात और राजस्‍थान में बनता है और यह होली के समय गुजरात और राजस्‍थान में हर जगह दिखाई देता है। कांजी वड़ा बहुत पॉपुलर है राजस्‍थान में।
पूरन पोली

1583755759 puran poli holi
पूरन पोली महाराष्ट्र की सबसे मशहूर डिश है और इसे लोग होली के दिन बहुत ही चाव से खाते हैं। 
धुस्का

1583755833 dhuska holi
होली पर धुस्का बहुत बनता है। झारखंड की यह डिश होली पर बहुत मशहूर है। चावल का आटा, चना दाल और आलू से धुस्का बनता है और लोग बहुत ही चाव से इसे खाते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten + 2 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।