हिंदू धर्म में होलिका दहन की रात को बहुत महत्वपूर्ण बताया गया है। कहा जाता है कि इस दिन तंत्र-मंत्र को मनाने वाले खास सिद्धियों के लिए पूजा-पाठ करवाते हैं। इसके अलावा होलिका दहन की रात को लोगअपने जीवन की छोटी-बड़ी सभी तरह की परेशानियों से छुटकारा पाने और मनोकामना पूर्ति के लिए कई तरह के टोने-टोकटे भी करते है।
वैसे शास्त्रों में भी कई सारे ऐसे उपायों का जिक्र किया गया है,जिनको होली की रात में करके आप और हम सभी अपने सोए हुए भाग्य को जगा सकते हैं। इसके अलावा यदि आपके दंपत्ति जीवन में समस्याएं चल रही हैं तो इस दिन कुछ खास उपाय कर लेने से भी आप अपनी परेशानियों का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।
होली दहन को करें ये उपाय…
1.होलिका दहन की राख को घर के चारों तरफ और दरवाजे पर छिड़क दें। ऐसा करने से घर के अंदर किसी भी तरह की नकारात्मक शक्तियों का प्रवेश नहीं होगा साथ ही घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।
2.होलिका दहन की रात में सरसों से तैयार उबटन से अपने शरीर पर मालिश करें और इसमें जो भी मैल निकले उसे होलिका में डाल दें। इससे हर तरह के टोने-टोटके का असर खत्म हो जाता है।
3.नजर दोष एंव अन्य किसी टोटके से अपने घर की रक्षा करने के लिए गाय के गोबर में जौ,अलसी,कुश मिलाकर एक छोटा-सा उपला तैयार कर लें और इसे अपने घर के मुख्य दरवाजे पर टांग दें।
4.होली के दिन होलिका की राख को अपने माथे पर लगा लें। अब इसे बायीं ओर से दायी तरफ तीन रेखा खींच दें। कहा जाता है कि माथे पर इस त्रिपुंड को लगा लेने से करीब-करीब 27 देवता प्रसन्न होते हैं।