हर कोई चाहता है कि जीवन में सुख समृद्धि बनी रहे, इसके लिए लोग मेहनत और प्रयास भी करते हैं, लेकिन कभी-कभी इसके बाद भी कुछ न कुछ परेशानी बनी रहती है। आर्थिक, सामाजिक और और पारिवारिक समस्याएं हमारे जीवन में बनी ही रहती हैं।
जिसके ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि होती है, उसके जीवन में कभी भी कोई परेशानी नहीं होती पर हमसे जाने अनजानें में कुछ ऐसी गलती होजाती हैं जिससे हमारे घर की बरकत दूर हो जाती है। ऐसे में हमें घर के मेन गेट के सामने कुछ चीजों को नहीं रखना चाहिए।
झाड़ू– झाड़ू को मेन गेट के सामने कभी नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से धन की हानि होती है। इसके साथ कभी भी झाड़ू को खड़ा न रखें, खड़ी झाड़ू अपशगुनों का कारण मानी जाती है, इसलिए इसे हमेशा जमीन पर लेटा कर ही रखें।
कूड़ा– कूड़े को मेन गेट के सामने कभी नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी और कुबेर देवता नाराज हो जाते हैं।
जूते-चप्पल– घर में सभी चीजों को एक निश्चित दिशा एवं उचित स्थान पर रखना शुभ माना जाता है,जूते-चप्पल को मेन गेट के सामने कभी नहीं रखना चाहिए। जूते-चप्पल मेन गेट के सामने रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
गंदे कपड़े– घर के मेन को के सामने या साथ में कभी भी गंदे कपड़े नहीं रखने चाहिए।ऐसा करने से घर में बीमारियों का आगमन होता है, घर का कोई ना कोई सदस्य बीमार रहता है। इसके साथ धन की हानि भी होती है।