BREAKING NEWS

IPL 2023 : गुजरात टाइटन्स की धमाकेदार जीत , गिल के अर्धशतक से GT ने CSK को 5 विकेट से हराया◾पीएम मोदी की डिग्रियां : गुजरात हाईकोर्ट का आदेश के खिलाफ फैसला, केजरीवाल पर जुर्माना◾भाजपा चाहती है कि देश का पैसा लेकर भागने वालों से माफी मांगें राहुल गांधी : पवन खेड़ा◾भारत, फिलीपीन के बीच चौथी संयुक्त रक्षा सहयोग समिति की बैठक आयोजित◾इजराइल के रक्षा मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को लेकर अनिश्चितता की स्थिति◾मनीष तिवारी बोले- कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की होगी जीत◾‘अडाणी को बचाने के लिए लोकतंत्र का गला घोंट रहे मोदी’, कांग्रेस नेता प्रतिभा सिंह ने लगाए आरोप ◾तेजस्वी यादव ने शाह के इस दावे पर किया कटाक्ष, यूपीए सरकार में सीबीआई का दबाव था◾यूके, एशिया और प्रशांत क्षेत्र के 11 अन्य देशों के साथ व्यापार समझौते में होगा शामिल ◾Excise policy case: मनीष सिसोदिया को झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका ◾Ram Navami clash: गृहमंत्री अमित शाह ने बंगाल के राज्यपाल से की बात, हिंसा के बारे में जानकारी ली◾अशोक गहलोत ने 156 सीट हासिल करने का लक्ष्य रखा◾पीएम की डिग्री मामले में घिरे केजरीवाल: गुजरात HC ने ठोका 25 हजार रुपये का जुर्माना, BJP ने कही ये बात ◾असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने CM केजरीवाल को उन्हें भ्रष्ट कहने की दी चुनौती ◾Indore: 36 मौतों के बाद हरकत में आया प्रशासन, मंदिर समिति के अध्यक्ष और सचिव पर FIR दर्ज◾गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात की कई परियोजनाओं का किया उद्घाटन◾इंद्रप्रस्थ महिला कॉलेज परिसर में उत्पीड़न के मामले में आया नया मोड़, प्रिंसिपल के इस्तीफे की मांग पर अड़े छात्र◾पश्चिम बंगाल टीचर घोटाला: CBI की जांच टीम के प्रमुख अधिकारी ने की रिटायरमेंट की मांग◾FTP 2023: सरकार ने नई विदेश व्यापार नीति का किया ऐलान, जानें इसकी मुख्य बातें ◾ पाकिस्तान में जबरन धर्म परिवर्तन के खिलाफ हिंदू समुदाय के लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन◾

ये चीजें जिन घरों में होती है वहां हमेशा हावी रहती हैं परेशानियां

घर में कुछ विशेष प्रकार की चीजें  होना अशुभ माना जाता है। यहीं नहीं कई बार हम  घर को सजाने के लिए घर में कुछ इस तरह से तस्वीर या मूर्तियां लग देते है जो वास्तु की दृष्टि में अशुभ होता है। वास्तु के अनुसार इन चीज़ों को घर में रखने से हानिकारक परिणाम झेलने पड़ते हैं। इनके कारण नुकसान और परेशानी झेलनी पड़ती है। इन चीजों के घर में होने के कारण आपको धन हानी भी झेलनी पड़ सकती है। कई मनुष्य के स्वास्थ्य पर भी वास्तु का प्रभाव पड़ता है। 

घर में मधुमक्खी का छत्ता भी नहीं होना चाहिए। इससे अशुभ प्रभाव देखने को मिलते हैं और घर के लोगों को स्वास्थय हानी हो सकती है।

घर में किसी जगह पर कबूतरों का घोंसला नहीं होना चाहिए। कबूतर का घोंसला होना अशुभ माना जाता है।कबूतर का घोंसला घर में होना संकट को आमंत्रण देता है और ऐसे में इसे तुरंत हटा देना ही अच्छा रहता है।

वास्तु के मुताबिक जिस घर में अधिक सीलन और धूल-मिट्टी हो या दीवारों के कोनों में जाले लगे हों तो उस घर में हमेशा नकारात्मकता का संचार होता रहता है। इससे घर के लोग मुकदमे में फंस जाते हैं।  इसके साथ ही घर की आर्थिक स्थिति भी कमज़ोर होने लगती है। इसलिए इन बातों का विशेष ध्यान रखें कि घर में धूल-मिट्टी या जाले ना हों।

कांटेदार पौधे लगाने से बचें । वास्तु शास्त्र के अनुसार कांटेदार पौधे होने से घर के सदस्यों के जीवन में आर्थिक समस्याएं उत्पन्न होती हैं। ऐसे पौधे जिनसे दूध निकलता हो, उनको भी घर में नहीं लगाना चाहिए।

घर में टूटे हुए बर्तन नहीं होने चाहिए। टूटे हुए बर्तनों से हमेशा घर में नकारात्मकता बढ़ती है और समस्याएं गंभीर रूप लेने लगती हैं। 

घर में चमगादड़ ता होना भी अशुभ होता है। इससे घर में दरिद्रता का वास होता है और प्रत्येक कार्य में रूकावट पैदा होती है।