इस समय पूरी दुनिया कोरोना वायरस से जंग लड़ रही है। कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए पूरे देश में केंद्र सरकार और राज्य सरकारों ने 21 दिनाें तक लॉकडाउन कर दिया है। साथ ही लोगों से घरों में रहने की सलाह सरकार ने दी है। इसी बीच अपनी सेहत का ख्याल क्वारंटाइन में रखना बहुत जरूरी हो गया है। हालांकि हम सबको ऐसी डाइट इस समय लेनी बेहद जरूरी है जो हमारे वजन को कंट्रोल रखने और ना बढ़ने में मदद करे।
इसके अलावा प्रतिरक्षा प्रणाली को भी मजबूत रखे। इस समय दोनों चीजों को मजबूत रखने में दही बहुत कारगार साबित हो सकती है। कई रोगों में दही का सेवन करने की सलाह दी जाती है। जब अभी क्वारंटाइन पीरियड में सब लोग रह रहे हैं उसमें आप दही को अपनी डाइट में शामिल करके अपनी सेहत और प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत रख सकते हैं।
कैल्शियम और प्रोटीन की मात्रा दही में भरपूर होती है। इसके अलावा प्रोबॉयटिक बैक्टिरया भी दही में पाया जाता है जो कि शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत रखने में फायदेमंद होता है। दही बीपी और हड्डियों सब में फायदेमंद होता है। चलिए आपको दही खान के कई फायदों के बारे में बताते हैं।
बचाव करता है यीस्ट इंफेक्शन से
यीस्ट इंफेक्शन से बचाव में दही का सेवन बहुत मददगार होता है। इसके अलावा इम्यूनिटी को दही बढ़ाता है साथ ही बाकी संक्रमण को भी दही होने से बचाता है। क्वारंटाइन के समय में आप अपनी डाइट में कम से कम एक कटोरी दही रोजाना खाएं।
अच्छी है हड्डियों के लिए
300 ग्राम कैल्शियम की मात्रा एक कटोरी दही में होती है। अगर आपके घर में धूप इस क्वारंटाइम में नहीं आ पा रही है तो आप दही का सेवन करें। कमजोर हड्डियों को यह आपकी मजबूत करेगी। बोन डेंसिटी भी इससे आपकी अच्दी होगी। इसके अलावा ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा भी इससे बुजुर्गों को नहीं होगा। रोजाना एक कम दही उनके लिए लंच के बाद जरूर खाएं।
मैनेज रहेगा वेट भी
वेट को भी दही मैनेज करती है। जो दही लो फैट मिल्क से बना होता है उसका सेवन आप रोजाना कर सकते हैं। हालांकि आप दही में सूरजमूखी, कद्दू या अलसी का बीच भी मिलाकर खा सकते हैं। रोजाना दही खाने से आपका वेट दोगुनी तेजी से कम होता है। इसके अलावा भूख को भी यह नियंत्रित करता है और ओमेगा थ्री फैटी एसिड की शरीर में कमी को दूर करता है। इन दिनों आपके पास घर में बैठकर ज्यादा काम नहीं है जिसकी वजह से वेट आपका बढ़ सकता है। इसके लिए आप दही को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
अच्छी है मसल्स के लिए
एमिनो एसिड दही में अच्छी मात्रा में होता है जो मांसपेशियों की मरम्मत में मददगार हो सकता है। अगर आप एक गिलास पानी दही के साथ पीते हैं तो आंतों में जमी गंदगी भी साफ हो जाती है।
नियंत्रित करता है ब्लड प्रेशर को
दही में पोटेशियम बहुत होता है जो उच्च रक्तचाप और गुर्दे की बीमारी में लाभकारी होता है। सोडियम की अधिकता को यह शरीर में दूर करता है।
बढ़ाती है प्रतिरक्षा
प्रोबायोटिक्स दही में मौजूद होता है जो शरीर में प्रतिरक्षा के निर्माण का काम करता है साथ ही कई बीमारियों को खत्म करने में मददगार होता है। आंतों की बीमारी में बहुत फायदेमंद प्रोबायोटिक्स बैक्टिरियां होता है।