सोशल मीडिया पर हाल ही में एक शख्श का वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडियो में देख सकते हैं कि लोगों के बीच में यह शख्श खड़ा होकर भाषण देता नजर आ रहा है। उसी दौरान एक शख्श ने भाषण सुनते हुए ऐसा कुछ किया जिसके बाद सभी लोग उसके लिए तालियां बजाने लगे। आईपीएस अफसर अरुण बोथरा ने ट्विटर पर इस वीडियो को शेयर करते हुए मजेदार कैप्शन भी दिया। ट्विटर पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
बता दें कि भाषण सुनते हुए शख्श तम्बाकू मल रहा था। दरअसल तम्बाकू मलने के लिए जैसे ही उस शख्श ने अपने हाथ पर दूसरा हाथ जोर से मारा तो वहां मौजूद लोगों को लगा किसी ने ताली बजाई है। उसके बाद वहां पर बैठे सभी लोगों ने तालियां बजानी शुरू कर दीं। आखिर तालियां क्यों पीटी जा रही हैं इसके बारे में वहां मौजूद लोगों को पता ही नहीं चला था। हालांकि अनजाने में वहां बैठे लोगों ने जरूर तालियां बजा दीं लेकिन इससे जो शख्श भाषण दे रहा था उसका मनोबल जरूर बढ़ गया होगा।
Such a blessing to have a legend like this in your audience 😂 pic.twitter.com/OCTuU0p7xW
— Arun Bothra (@arunbothra) August 14, 2020
इस वीडियो के साथ अरुण बोथरा ने कैप्शन में लिखा, भाषण के दौरान ऐसे लीजेंड का होना, सच में आशीर्वाद है। ट्वीटर पर 14 अगस्त को यह वीडियो अरुण बोथरा ने साझा किया। खबर लिखे जाने तक 70 हजार से अधिक व्यूज इस वीडियो को मिल गए। जबकि 5 हजार से अधिक लाइक्स और 800 से ज्यादा कमेंट और रि-ट्वीट्स इसपर किये गए। यह वीडियो लोगों को बहुत पसंद आया और फनी लगा।
Hahaha
— Saloni Gaur (@salonayyy) August 14, 2020
Aapda ko avsar me badalte hue🤣🤣🤣
— Somu singh (@somusinghrajput) August 14, 2020
Funny how he initiated the clap! 😅
— 🌳🍀🌷🌾 (@euphony36) August 14, 2020
— Durgesh Gupta 🙏 KARMA (@MyNmDurgesh) August 14, 2020
And the beauty is that the guy is completely unaware of his contribution, that’s a true legend, we must say!
— Quarantined Bloke (@CowbeltGuy) August 14, 2020
खैनी की ताल पे लोगों की ताली😂
— Mukund Mishra (@MishraMuku) August 14, 2020
😂😂
— Shreya 💞 (@BiggBos49544525) August 14, 2020
😂😂😂😂
— Anuj Kanoujiya (@Anujkk1) August 14, 2020