आपने अपने आस-पास की बहुत सारी जगहों पर देखा होगा जहां पर खतरा लिखा होता है उसके साथ में ही बताया जाता है सावधान आगे जाना खतरे से खाली नहीं हैं ऐसा बोर्ड पर लिखकर आपको बताया जाता है। बावजूद इसके भी आप वहां पर चले गए होंगे। लेकिन दुनिया में एक जगह ऐसी भी है जहां कुछ भी लिखा नहीं हुआ है।
लेकिन उस जगह फिर भी कोई जाता नहीं है। यह जगह कोई और नहीं बल्कि ब्राजील में है। एक आईलैंड है। इस आईलैंड पर इतने ज्यादा सांप रहते हैं कि यहां ना कोई आ सकता है और ना ही कोई ठीक-ठाक वापस जा सकता है।
ये है वो जगह
वैसे तो आपको दिखने में यह फोटो काफी अच्छी सी लग रही होगी। और आप भी सोच रहें होंगे यार क्या गजब का आईलैंड है। लेकिन इस जगह पर इंसानों का नहीं बल्कि सांपो का राज चलता है। जी हां आपको बता दें कि ब्राजील के सबसे मशहूर शहर साओ पालो से 144 किलोमीटर दूर यह आईलैंड स्थित है। इस आईलैंड को दुनिया के lha de Queimada Grande नाम से जानती है। जबकि यह आईलैंड स्नेक आईलैंड के नाम से भी फेमस है।
यहाँ पर पाए जाते हैं दुनिया के सबसे खतरनाक सांप
बता दें कि दुनिया के सबसे खतरनाक और जहरीले सांप इसी आईलैंड पर पाए जाते हैं। यहां पर वाइपर प्रजाति के सांप भी पाए जाते हैं।
इंसान का मांस काटने पर गल जाता है
लोगों को अभी तक डिस्कवरी टीवी पर कोबरा सांप की लाडइ देखकर लगता है कि ये ही वो सांप हैं जो सबसे ज्यादा खतरनाक हैं। लेकिन आपको बता दें कि जो सांप इस आईलैंड में पाए जाते हैं उन्हें वाइपर प्रजाति के सांप कहा जाता है और ये सांप इतने ज्यादा खतरनाक होता है कि इंसान का मांस तक गला देता है।
यहां जाना सख्त माना है
इस आईलैंड में कई सारे हादसे हो गए हैं उसके बाद से रही ब्राजील की सरकार ने यहां पर लोगों के टे्रवल पर बैन लगा दिया है। यहां पर जाने के लिए आपको पहले ब्राजील की सरकार से परमिशन लेनी होती है।
सांपों की संख्या 15 सालों से हुई काम
इस आईलैंड की मौजूदा हालात यह है कि यहां 4000 से अधिक सांप हैं। लेकिन कुछ रिसर्च सामने आई है उसमें बताया गया है कि बीते 15 सालों में सांप की संख्या 15 प्रतिशत तक कम हो गई है।