आज के दौर में पैसा हर इंसान की सबसे बड़ी जरूरत बन गया हैं । अब रोजमर्रा के जीवन में काम आने वाली चीजे पैसे से ही तो आती हैं । इसके लिए हर कोई अंधाधुंध मेहनत करने में लगा हुआ है। घर में पैसा कैसे आये, या फिर घर में खुशहाली कैसे बनाये रखे, आज हम आपको बताने जा रहे हैं उन पौधों के बारे में जिनको आप अपने घर पर लगा कर आर्थिक संपन्नता और खुशहाली पाने में मदद ले सकते हैं।
मनी प्लांट को घर में सही दिशा में लगाने से आर्थिक तरक्की मिलती है। मनी प्लांट को आप दक्षिण पूर्व दिशा यानी आग्नेय कोण में लगाएं इससे सुख-समृद्धि और धन बढ़ोत्तरी के साथ सकारात्मकता भी प्राप्त होती है। इसे हमेशा हमेशा घर के अंदर लगाएं। बाहर न लगाएं। बाहर लगाने से यह दूसरों की निगेटिव एनर्जी से प्रभावित हो सकता है।
लकी बम्बू प्लांट-यह पौधा कांच के जार में पानी भरकर रखा जाता है। लकी बम्बू प्लांट सौभाग्य, समृद्धि और शुभता में वृद्धि करने वाला माना जाता है। यह पौधा जितना बढ़ता है, उतना ही अच्छा माना जाता है। इसका सूखना दूर्भाग्य का सूचक होता है।
अशोक- अशोक का पेड़ यह पेड़ सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना गया है। इसे घर के बाहर लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का घर में प्रवेश नहीं होता ना ही घर में धन की कमी रहती।
तुलसी के पौधे का न केवल धार्मिक महत्व है बल्कि यह एक चमत्कारिक औषधीय पौधा भी है। इसका स्पर्श व इससे होकर आने वाली हवा बहुत लाभकारी है। इसे घर के मुख्य द्वार पर लगाया जा सकता है। जिस घर में तुलसी होती है उस घर में कभी धन की कमी नहीं होती।