BREAKING NEWS

आज का राशिफल (28 मार्च 2023)◾भव्य स्वागत देखकर भावुक हुए सम्राट चौधरी, कहा: विरोधियों का सुपड़ा साफ कर आपके कर्ज को उतारने का प्रयास करूंगा◾नितिन गडकरी ने कहा- स्मार्ट सिटी के विकास में सार्वजनिक निजी भागीदारी महत्वपूर्ण◾केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने लगाया आरोप, संसद नहीं चलने दे रही कांग्रेस ◾कर्नाटक: BJP विधायक मदल विरुपक्षप्पा की बढ़ी मुश्किलें, रिश्वत मामले में HC ने खारिज की जमानत याचिका ◾राहुल गांधी को बड़ा झटका, 22 अप्रैल तक खाली करना होगा सरकारी बंगला◾Umesh Pal Case: कड़ी सुरक्षा के बीच नैनी जेल पंहुचा माफिया अतीक, कल कोर्ट में होगा पेश ◾गृह मंत्री अमित शाह के कर्नाटक दौरे के दौरान सुरक्षा में सेंध, दो छात्र गिरफ्तार◾चुनाव कानून के उल्लंघन को लेकर उतर प्रदेश में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की समय सीमा बढ़ा दी गई ◾ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने असामाजिक आचरण के खिलाफ शुरू किया अभियान ◾US Banking Crisis: संकट में डूबे SVB को मिला सहारा, इस बड़े बैंक ने खरीदा ◾STT दर में सुधार के लिए वित्त मंत्री सीतारमण ने वित्त विधेयक में संशोधन पेश किया◾आकांक्षा दुबे Suicide केस में भोजपुरी सिंगर के खिलाफ मामला दर्ज, Actresss की मां ने की थी शिकायत◾अमृतपाल सिंह के नेपाल में छिपे होने की आशंका, भारत ने पड़ोसी देश से किया ये अनुरोध ◾मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब में फसल क्षति का आकलन एक सप्ताह में पूरा करने के दिए निर्देश◾बिहार की सियासत में हलचल, खरना का प्रसाद खाने भाजपा नेता के घर पहुंचे नीतीश, शुरू हुई नई चर्चा ◾राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरे पर कोलकाता पहुंचीं◾पिछले पांच सालों में ED ने धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत 3,497 मामले दर्ज किए◾Rahul Gandhi के समर्थन में युवा कांग्रेस के सदस्यों ने किया प्रदर्शन ◾‘PF का पैसा भी अडानी को’ ... पीएम मोदी पर फिर बरसे राहुल, कहा: जांच से डर क्यों?◾

J-K News: जम्मू कश्मीर में भारी बर्फबारी, गुलमर्ग और ऊंचाई वाले अन्य इलाकों में भारी हिमपात

जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग रिसॉर्ट में सोमवार को भारी बर्फबारी हुई और पूरा क्षेत्र बर्फ की सफेद चादर से ढंक गया। वहीं केंद्र शासित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हिमपात और बारिश होने से दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गयी।

Weather Update Today: कश्मीर में बर्फबारी, तो इन राज्यों में बारिश की वापसी से बढ़ीं मुश्किलें

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। घाटी में बर्फबारी के परिणामस्वरूप मौसम बदलने से पर्यटकों के बीच उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के गुलमर्ग में करीब नौ से 12 इंच ताजा हिमपात दर्ज किया गया। मध्य कश्मीर के गंदेरबल जिले के एक अन्य पर्यटन स्थल सोनमर्ग में करीब तीन इंच ताजा हिमपात हुआ।

उन्होंने बताया कि कुपवाड़ा में श्रीनगर-तंगधार मार्ग पर साधना दर्रे में करीब दो फुट हिमपात हुआ, जबकि माछिल में करीब पांच इंच हिमपात हुआ। वहीं, उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा के गुरेज में तीन इंच ताजा हिमपात हुआ।

Heavy Snowfall In Gulmarg Near Jammu & Kashmir In High Altitude Areas Fresh  Snowfall | Gulmarg Snow Fall: जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में हुई बर्फबारी,  देखें तस्वीरों में कैसा रहा नजारा

अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों के अन्य इलाकों में भी ताजा हिमपात होने की सूचना है। श्रीनगर समेत घाटी के मैदानी इलाकों में बारिश हुई। अधिकारियों ने कहा कि कई स्थानों पर दोपहर बाद तक बारिश/बर्फबारी जारी रहने का अनुमान है और शाम को मौसम में सुधार होने की संभावना है। अधिकारियों के मुताबिक एक और पश्चिमी विक्षोभ के परिणामस्वरूप 9 से 11 नवंबर के बीच हल्की से मध्यम बारिश / हिमपात होने का अनुमान है।