मार्च के महीने में बहुत सारे लोगों का बर्थडे होता है। इसी विषय में आज हम आपको बताने वाले हैं कि मार्च महीने में पैदा हुए लोगों का स्वभाव कैसा होता है। ये लोग दुनिया में अपने आपको किस रूप में स्थापित करते हैं और दूसरों के लिए इनका व्यवहार कैसा है। तो चालिए जानते हैं ज्योतिष विज्ञान क्या कहता है इस संबंध में…
मार्च के महीने में पैदा हुए लोग काफी ज्यादा आकर्षक और मिलनसार होते हैं। ये लोग यात्राओं करने के भी शौकीन होते हैं और इनके बहुत सारे दोस्त होते हैं। ये लोग जितने सामान्य नजर आते हैं,विचारों से यह कही ज्यादा महत्वाकांक्षी भी होते हैं।
इन लोगों की एक खास बात यह भी है कि ये लोग जिम्मेदारियों के पदों पर अपनी योग्यता दिखाकर सफलता हासिल करते हैं। किसी भी विषय में बोलने या लिखने से पहले ये पूरी जानकारी प्राप्त कर लेना ही सही समझते हैं।
मार्च में जन्मे लोग काफी बातूनी और हंसमुख मिजाज के होते हैं और महफिल में छा जाना इनकी खासियत होती है। वैसे आप कभी ऐसा बदलाव भी अपनी जिंदगी में कर देते हैं,जिससे आपके दोस्ते और रिश्तेदार हैरान ही रह जाते हैं।
इन लोगों को स्वभाव दो-तरफा भी हो सकता है। क्योंकि कभी-कभी ये लोग फैसला लेने में हिचकिचाहट महससू करते हैं। अध्यात्म की तरफ इनका ज्यादा झुकाव होता है। ये लोग अपनी कड़ी मेहनत से खूब पैसा भी कमाते हैं।