जैसा की आप और हम सभी लोग इस बात से वाकिफ हैं आज जन्माष्टमी के खास दिन पर कान्हा जी को दही हांडी और माखन-मिश्री का भोग लगाकर प्रसन्न किया जाएगा। श्रीकृष्ण को माखन और मिश्री गोविंद को अति प्रिय हैं। तभी नंदगांव से लेकर उनके उपासकों के बीच उनके माखन प्रेम का विशेष महत्त्व है। ऐसे में यदि आप भी कृष्ण की तरह नियमित रूप से माखन और मिश्री का उपभोग करते हैं तो आपकी सेहत भी हमेशा तरोताजा बनी रहेगी।
बता दें शुद्ध मक्खन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है साथ ही मिश्री का सेवन भी सेहत के लिए अच्छा है। तो चलिए श्रीकृष्ण के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में जानते हैं उनके सबसे प्रिय माखन-मिश्री के सेहत से जुड़े कुछ गजब के फायदों के बारे में।
1.चेहरा बनाएं चमकदार
यदि आप भी अपने चेहरे पर प्रकृतिक ग्लो चाहते हैं तो आप भी माखन और मिश्री को एक साथ मिलाकर फेसपैक जरूर ट्राई करने। इससे कुछ ही दिनों में आपका चेहरा दमकने लगेगा।
2.जोड़ों के दर्द में राहत
भागदौड़ भरी जिंदगी में जोड़ों में दर्द अब सभी की परेशानी बन गई, लेकिन घर पर तैयार मक्खन का सेवन करने से शरीर को कई तरह के पोषक तत्व मिलते हैं। मक्खन में प्राकृतिक रूप से कैल्शियम, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम की प्रचूरता होती है, जो हड्डियों और जोड़ों को मजबूत बनाता है। इसके नियमित सेवन से हड्डी के रोगों से निजात मिल सकता है।
3.पाचन रखे दुरुस्त
पेट के लिए सबसे अच्छा माना जाता है मिश्री का सेवन। खाने के 10 मिनट बाद अगर थोड़ी सी मिश्री खा ली जाये तो यह पाचनतंत्र को दुरुस्त कर खाना पचाने में बहुत साहयक है। मिश्री के सेवन से पेट से जुड़ी कई परेशानियों से छुटकारा मिलता है।
4.आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार
मक्खन में विटामिन बी और कैरोटिन पाया जाता है जो आंखों के लिए सबसे अच्छे होते हैं। यदि आप मक्खन और मिश्री का एक साथ सेवन करते हैं, तो इससे आंखों की रोशनी तेज होगी। इसके अलावा छोटे बच्चों को मक्खन-मिश्री खिलाने से उन्हें जल्दी चश्मा नहीं चढ़ेगा।
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने डॉक्टर से पहले जरूर जरूर लें।