कहा जाता है बुद्घि के देवता कहे जाने वाले भगवान गणेश को बुधवार के दिन जो भी प्रसन्न कर देता है उसकी जल्द ही सभी मनोकामना पूर्ण हो जाती है। भगवान गणेश को सारे दुखों और कष्टï को हरने वाले देवता और विघ्नहर्ता भी कहा जाता है।
इसी वजह से किसी भी पूजा करने से पहले सबसे पहले भगवान गणेश जी को याद किया जाता है। बुधवार के दिन भगवान गणपति की पूजा-अर्चना करने से घर में सुख-समृद्घि बढऩे के साथ-साथ बुध दोष से भी छुटकारा मिलता है।
भगवान गणेश की बुधवार के दिन ऐसे करें पूजा…
-बुधवार के खास दिन गणेश जी को सिंदूर अवश्य चढ़ाएं। मान्यता है कि गणेश जी को सिंदूर अर्पित करने से जीवन में आ रही सभी समस्याओं का निवारण होता है।
-इस दिन गाय को हरी घास खिलाने से गणेश जी की कृपा आप पर हमेशा बनी रहती है।
-बुधवार के दिन किसी जरूरतमंद व्यक्ति को मूंग की दाल का दान करना बेहद शुभ माना जाता है। इससे आपको बुध दोष से मुक्ति मिल सकेगी।
-भगवान गणेश को बुधवार के दिन दूब अर्पित करना बहुत शुभ माना जाता है। इससे भगवान गणेश हमेशा खुश रहेंगे।
-इन सभी चीजों के अलावा एक चीज जो भगवान गणपति को आतिप्रिय है वो है मोदक। इसलिए बुधवार के दिन गणेश जी को मोदक का भोग जरूर लगाएं।
बुधवार को ये उपाय भी जरूर करें…
-घर में बुधवार के दिन सफेद कलर के गणेश जी की स्थापना करने से सभी तरह की तंत्र शक्तियों से छुटकारा मिलता है। ऐसे में हो सके तो बुधवार के दिन ही गणेश जी की अपने घर में स्थापना करें।
-नकारात्मक शक्तियों से दूरियां बनाए रखने के लिए अपने घर के मुख्य दरवाजे पर गणेश जी की कोई तस्वीर लगा दें। ऐसा करने से कोई नकारात्मकता आपके घर प्रवेश नहीं कर सकेगी।
-यदि आपके घर में बहुत ज्यादा कलेश होता है तो इससे बचने के लिए आप बुधवार के दिन दूब से गणपति की प्रतिमा बनाएं और रोजाना उसकी पूजा करें। ऐसा करने से घर में जल्दी ही सुख-शंति होगी।
-यदि आपको भी पैसों की तंगी हो रही है तो ऐसे में बुधवार के दिन भगवान गणेश जी को घी और गुड़ अर्पित करें। इसके बाद यह घी और गुड़ गाय को खिला दें। ये उपाय करने से पैसों की परेशानी कभी नहीं होगी।