BREAKING NEWS

सावरकर पर संग्राम: राहुल गांधी की टिप्पणी पर CM शिंदे का कटाक्ष, बोले- कांग्रेस नेता खुद को क्या समझते हैं?◾‘कर्नाटक में डबल इंजन सरकार की वापसी तय’... दावणगेरे में बोले प्रधानमंत्री मोदी◾सोशल मीडिया दिशानिर्देश सरकारी कर्मचारियों को जम्मू-कश्मीर प्रशासन की खुली धमकी: महबूबा मुफ्ती ◾सोशल मीडिया दिशानिर्देश सरकारी कर्मचारियों को जम्मू-कश्मीर प्रशासन की खुली धमकी: महबूबा मुफ्ती ◾राहुल और तेजस्वी के समर्थन में उतरे ललन सिंह, BJP पर भड़के; बोले- देश में इमरजेंसी जैसे हालात◾PM Modi ने कहा - 'भारत हर एक व्यक्ति के प्रयासों से 'विकसित' टैग हासिल करेगा'◾Jammu Kashmir: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का ऐलान, केंद्रशासित प्रदेश में अगले साल से चलेगी वंदे भारत ट्रेन◾राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के बाद कांग्रेस से दूर क्यों है नीतीश कुमार ◾दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, संदीप बड़वासनिया गैंग के तीन सदस्य उत्तम नगर से गिरफ्तार◾महाराष्ट्र : BJP ने OBC का 'अपमान' करने के लिए राहुल गांधी का किया विरोध प्रदर्शन◾Tornado in Punjab: पंजाब के फाजिल्का में बवंडर से 12 लोग घायल, 30 घर क्षतिग्रस्त◾ राहुल गांधी पर भड़के केंद्रीय मंत्री रविशंकर,कहा राहुल पर मानहानि के 60 मामले चल रहे हैं◾तोशखाना मामले में इमरान खान को मिली राहत, लाहौर हाइकोर्ट ने दी जमानत◾तोशखाना मामले में इमरान खान को मिली राहत, लाहौर हाइकोर्ट ने दी जमानत◾शशि थरूर बोले- राहुल का अयोग्य ठहराया जाना भाजपा के लिए आत्मघाती गोल◾राहुल के समर्थन में उतरे प्रशांत किशोर, बोले- केंद्र को दिखाना चाहिए था बड़ा दिल◾किरेन रीजीजू बोले, सरकार और न्यायपालिका के बीच मतभेद का मतलब टकराव नहीं◾अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान, कहा- 'फ्री बिजली बंद करने की साजिश रच रहे LG' ◾कांग्रेस ने CPI(M) पर केरल में 'दोहरा एजेंडा' रखने का आरोप लगाया◾राधा स्वामी सत्संग ब्यास पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से की मुलाकात ◾

जानिए लिव इन रिलेशनशिप में रहने के लिए कौन से अधिकार जानना है ज़रूरी?

लिव इन रिलेशनशिप यानी शादी किए बगैर किसी महिला और पुरुष के साथ रहने पर अक्सर बहस होती है।श्रद्धा वॉल्कर हत्याकांड केस के बाद कुछ लोग लिव इन रिलेशनशिप पर सवाल उठाने लगे हैं.लिव इन रिलेशनशिप में  धोखा देने पर क्या कार्यवाही होती है? ,क्या वैवाहिक होते हुए भी लिव इन  में रहा जा सकता है?,लिव इन में रहने वाली महिला क्या घरेलू हिंसा की शिकायत कर सकती है?,क्या हिंसक पार्टनर को सजा दिलायी जा सकती है?,लिव इन रिलेशनशिप में रहने से अगर संतान पैदा होती है तो क्या होगा?आइए इन सभी सवालों का जवाब आपको बताते हैं।

लिव इन रिलेशनशिप कब मान्य होता है?

रिलेशनशिप तब मान्य होता है जब लड़का और लड़की पति पत्नी की तरह एक साथ रह रहे हो इसके लिए कोई समय सीमा निर्धारित नहीं की गई है। लेकिन उनका लगातार साथ रहना ज़रूरी है। किसी भी ऐसे संबंधों को लिव इन नहीं माना जाएगा जिसमें लड़का या लड़की दोनों ही कभी साथ रहे और कभी अलग हो जाए।

क्या वैवाहिक होते हुए भी लिव इन  में रहा जा सकता है?

अगर कोई मर्द विवाहित है और वो किसी दूसरी महिला के साथ लिव इन में रहने लगता है तो ये उसका निजी मामला है। क्योंकि भारतीय संविधान और कानून हर किसी को अपनी मर्जी और आजादी से जिंदगी जीने का अधिकार देता है।इसलिए ये अपराध के दायरे में नहीं आता लेकिन अगर कोई आदमी अपनी पत्नी को तलाक दिए बिना किसी दूसरी  महिला से शादी कर लेता है तो फिर इस स्थिति में आपराधिक मामला बनता है। क्योंकि हिंदू मैरिज एक्ट के तहत पत्नी के होते हुए दूसरी शादी करना अपराध है। 

लिव इन में रहने वाली महिला क्या घरेलू हिंसा की शिकायत कर सकती है?

कोर्ट ने यह भी साफ़ किया कि अगर लिव इन रिलेशनशिप के दौरान महिला के साथ किसी भी तरह की शारीरिक हिंसा होती है तो वो पुलिस से शिकायत कर सकती है।बहरहाल अगर आप भी लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं या रहने की सोच रहे हैं तो यह बेहद ज़रूरी है कि कपल के बीच में भरोसा होना चाहिए एक दूसरे के प्रति वफ़ादारी  होनी चाहिए बाक़ी रिश्तों की तरह सम्मान देना बेहद ज़रूरी है और ये बात न भूलें कि हिंसक पार्टनर के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहना ठीक नहीं है।

लिव इन रिलेशनशिप में रहने से अगर संतान पैदा होती है तो क्या होगा?

सुप्रीम कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि लिव इन  में रहने के दौरान अगर कोई संतान पैदा होती है तो उसे अपने माता पिता की संपत्ति पर पूरा अधिकार मिलेगा और इससे कोई भी लिवइन  कपल बच नहीं सकता। इतना ही नहीं ये भी कोर्ट ने साफ़ किया कि लिव इन  रिलेशनशिप में अगर एक पार्टनर दूसरे पार्टनर से शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाता है और फिर शादी से मुकर जाता है तो इसे दंडात्मक अपराध माना जाएगा और एक पार्टनर दूसरे पार्टनर को सज़ा भी दिला सकता है।

लिव इन रिलेशनशिप में लड़की किन किन चीज़ों की माँग कर सकती है?

कोर्ट द्वारा यह भी कहा गया कि लिव इन में रहने के लिए महिला को भरण पोषण का अधिकार है। यानी की लड़की लड़के से भरण पोषण की माँग करने के लिए पूरे तरीक़े से सही है। साथ ही लड़की अपने पार्टनर से आर्थिक सहायता की माँग भी कर सकती है।

लिव इन रिलेशनशिप पर सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा ?

सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि दो बालिग लोग आपसी सहमति से एक दूसरे के साथ रह सकते हैं और ये कानून की नजर में अवैध नहीं है. कोर्ट ऐसे कपल को पारंपरिक शादी में रहने वाले जोड़ों की तरह ही देखता है, बशर्ते वो कोर्ट के तय किए गए नियमों के साथ लिव-इन में रह रहे हों।