दुनिया में कई ऐसी जगह हैं जिसे देखकर हम हैरान और आश्चर्यजनक हो जाते हैं। जॉर्जिया के अबखाजिया में ऐसी ही चौंका देने वाली एक जगह है जो दुनिया की सबसे गहरी गुफाओं में से एक है। यह दुनिया की दूसरी सबसे गहरी गुफा है।
जब लोग इस गुफा को ऊपर से देखते हैं तभी उनके रोंगटे खड़े हो जाते हैं तो आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि यह कितनी गहरी होगी। क्रुबेरा गुफा इसका नाम है। गहराई की बात करें तो 2197 मीटर यानी 7208 फीट की गुफा है। इस गुफा को देखने के लिए लाखों लोग आते हैं लेकिन यह इलाका बहुत ही दुर्गम है।
इसी वजह से साल में इस गुफा में जाने के लिए सिर्फ 4 महीने ही जा सकते हैं बाकी महीनों में मौसम यहां का बहुत खराब रहता है। साल 1960 में क्रुबेरा गुफा की खोज हुई थी। वोरोन्या गुफा के नाम से भी इस गुफा को जाना जाता है। वोरोन्या का मतलब है कि कौओं तो इसे कौओं की गुफा भी कहा जाता है।
इस नाम से इसलिए बुलाया जाता है क्योंकि पहली बार जब साल 1980 में इसके अंदर गए थे तो कौओं के कई सारे घोंसले मिले थे। तब से ही इस नाम से जाना जाता है। कई खोजी दल इस गुफा के अंदर गए थे लेकिन जब अलग-अलग देशों के 59 खोजियों का दल जब साल 2012 में इस गुफा के अंदर गया तो उस दौरान 2197 मीटर यानी 7208 फीट इसकी गहराई नापी।
गुफा के अंदर कुल 27 दिन इस दल ने बिताए थे। लोगों को आसानी से इजाजत इस गुफा में प्रवेश करने के लिए नहीं मिलती है। साल 1999 में जॉर्जिया से अबखाजिया ने खुद को अलग करके स्वतंत्र राष्ट्र बना लिया था। लेकिन अबखाजिया को अपना हिस्सा जॉर्जिया मानता है। इस जगह को लेकर इस वजह से दोनों के बीच मतभेद चलता रहता है और पर्यटकों को बहुत परेशानी भी होती है।