वकील आमतौर पर लोगों को न्याय दिलाने के लिए कोर्ट रूम में आपस में लड़ाते करते दिखाई देते हैं। मगर सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जो दिल्ली के रोहिणी कोर्ट का बताया जा रहा है। इस वीडियो में रोहिणी कोर्ट के गलियारों में दो वकील आपस में लड़ाई करते हुए कैमरे में कैद हो गए हैं। वीडियो में एक फीमेल वकील और मेल वकील आपस में हाथापाई करते दिखाई दे रहे हैं।
खबरों के मुताबिक, महिला वकील ने पुरुष वकील के खिलाफ पुलिस उपायुक्त (रोहिणी) के पास एक औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पुरुष वकील का नाम विष्णु कुमार शर्मा बताया जा रहा है। महिला ने उनपर उत्पीड़न, शारीरिक हिंसा और डराने-धमकाने के आरोप लगाए हैं।
ये घटना 18 मई की है, जब रोहिणी कोर्ट नंबर-113 के समाने पीड़ित महिला खड़ी थी। ऐसे में विष्णु कुमार शर्मा ने अचानक आकर महिला वकील के साथ मारपीट शुरू कर दी। महिला वकील ने कहा है कि वो न्याय के लिए कानून का दरवाजा खटखटाएगी। वीडियो में, अदालत में आने वाले लोग मूकदर्शक बने हुए हैं और दोनों वकील आपस में झगड़ रहे हैं।
Kalesh B/w Gents Lawyer and Lady Lawyer inside Rohini Court Delhipic.twitter.com/qU93BfpSiE
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) May 19, 2023
वीडियो में देखा जा सकता है कि पुरुष वकील द्वारा महिला वकील के चेहरे पर कुछ थप्पड़ मारने के बाद, बाद वाला एक गलियारे के बीच में उसके पास वापस लौटने की कोशिश करता है। शुरुआती झटकों और थप्पड़ के बाद पुरुष वकील को महिला वकील को मारने के लिए अपना जूता तक उतारते देखा जा सकता है। वहीं, इस संबंध में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्हें वो शिकायत मिल गई है और मामले में आगे की जांच जारी है।
महिला वकील का कहना है कि ‘उसने मुझे कस कर पकड़ लिया और मैं खुद को छुड़ाने की कोशिश करने लगी। शर्मा ने मुझे लगातार पीटा, जिसके चलते मेरे चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों में कई चोटें आईं।’ बता दें कि ये इस तरह का पहला वीडियो नहीं है। इससे पहले भी कोर्ट परिसर से ऐसे कई वीडियो सामने आ चुके हैं। इस वीडियो को देखकर लोग काफी हैरान हैं और अलग अलग रिएक्शन दे रहे हैं।