BREAKING NEWS

‘सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के लिए हेट स्पीच का त्याग मौलिक जरूरत’, सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी◾राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बोलीं- गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर ने भारत की परिकल्पना ज्ञान के प्रमुख स्रोत के तौर पर की थी◾UP News: फतेहपुर में श्रद्धालुओं से भरा वाहन सड़क किनारे खड़े कंटेनर से टकराया, 3 की मौत◾‘PM कम पढ़े-लिखे... चीजों को ठीक से नहीं समझते’, CM केजरीवाल के फिर बिगड़े बोल ◾ क्या राहुल गांधी कांग्रेस के षडयंत्र का शिकार हुए? अनुराग ठाकुर ने पूछा सवाल ◾‘वीडी सावरकर का अपमान बर्दाश्त नहीं होता तो MVA छोड़ क्यों नहीं देते’, बावनकुले की ठाकरे को चुनौती ◾खालिस्तान समर्थक अमृतपाल की गिरफ्तारी को लेकर HC ने मांगा जवाब, पंजाब सरकार ने कहा - जल्दी ही पकड़ लिया जाएगा◾ परिणीति चोपड़ा-आप नेता राघव चड्ढा के रिश्ते को लेकर उनकी पार्टी के सांसद ने किया खुलासा◾उद्धव गुट की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, दिल्ली HC ने मानहानि मामले में भेजा समन ◾बिजली गुल से परेशान शख्स ने फडणवीस के आवास को बम उड़ाने की दी धमकी◾‘राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता षड्यंत्र पूर्वक समाप्‍त की गई’, CM गहलोत का केंद्र सरकार पर आरोप ◾कलकत्ता HC ने बंगाल पंचायत चुनाव प्रक्रिया में दखल देने से किया इनकार ◾विराट कोहली बोले- दो ड्रिंक के बाद रात भर नाचता था,अब ड्रिंकिंग छोड़ चुका हूं◾कनाडा में गांधी की प्रतिमा को पहुंचाया नुकसान, नहीं थम रही भारत विरोधी घटनाएं◾पटना में लगे पोस्टर में BJP नेता को बताया 'बिहार का योगी', भाजपा ने सम्राट चौधरी को CM कैंडिडेट किया घोषित ◾अतीक अहमद की सुरक्षा की मांग वाली याचिका SC ने की खारिज◾केरल में दर्दनाक हादसा: सबरीमाला से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की बस खाई में गिरी, कई घायल◾सरकारी बंगला खाली करने पर राहुल ने दी प्रतिक्रिया, नोटिस का करेंगे पालन◾उमेश पाल अपहरण मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, माफिया अतीक समेत तीन दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा ◾स्मृति ईरानी का राहुल पर वार, बोलीं- PM की छवि बिगाड़ने की कोशिश की, लेकिन.... ◾

प्रेमी को प्रेमिका के साथ बेवफाई की जान देकर चुकानी पड़ी कीमत

प्यार का रिश्ता सात जन्मों का होता है जहां प्रेमी और प्रेमिका एक दूसरे के साथ रहने के सात जन्मों का वादा करते हैं लेकिन आज जो खबर हम आपको बताने वाले हैं उसे जानकर आप पूरी तरह से हैरत में पड़ सकते हैं। दरअसल इंग्लैंड में एक प्रेमी को प्रेमिका के साथ बेवफाई की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। बेवफाई से खार खाए बैठी प्रेमिका अपने से 7 साल छोटे बॉयफ्रेंड से हिसाब चुकता करने के लिए पहले तो उसे (बॉयफ्रेंड को) बाथरुम में ले जाकर यौन संबंध के लिए उकसाया। उसी दौरान मौका पाकर प्रेमिका ने बॉयफ्रेंड की गर्दन चाकू से काट कर उसका कत्ल कर दिया। बाद में उसकी लाश घटनास्थल के पीछे ही कब्र में ले जाकर दफन भी कर दी।

प्रेमी के कत्ल की आरोपी प्रेमिका साफ मुकर गई

प्रेमी को जान देकर चुकानी पड़ी गांव की युवती से प्यार की कीमत | हिंदी सामना

 मुकदमे की सुनवाई जब कोर्ट में सुनवाई शुरु हुई तो प्रेमी के कत्ल की आरोपी प्रेमिका साफ मुकर गई। यह अलग बात है कि पुलिस ने प्रेमिका की उस डायरी की मदद से मुजरिम करार दिलवा डाला, जिसमें प्रेमिका ने खुद ही उस कत्ल को लेकर अधिकांश बातें दर्ज की थीं। 42 साल के प्रेमी निकोलस बिलिंघम की हत्या के आरोप में गिरफ्तार गर्लफ्रेंड का नाम फियोना बील (49) है। दोनों के उम्र का 7 साल का फासला था। मतलब, कातिल प्रेमिका कत्ल कर डाले गए बेवफा प्रेमी से उम्र में 7 साल छोटी है। कोर्ट में चले मुकदमे के दौरान जांच एजेंसी ने बताया कि, बॉयफ्रेंड निकोलस बिलिंघम के कई अन्य महिलाओं-लड़कियों से भी संबंध थे। यह बात प्रेमिका फियोना बील को हमेशा चुभती रहती थी। वह प्रेमी की इन बेजा हरकतों पर उसे टोकना भी चाहती थी। मगर डर जाया करती थी। क्योंकि उसका प्रेमी बेवफा, गुस्सैल यहां तक की कह सकते हैं कि वो हिंसक प्रवृत्ति का था। ऐसे में प्रेमिका को लगता था कि अगर उसने, विरोध में प्रेमी के सामने मुंह खोला या विरोध जताने की कोशिश भी की, तो वो उसे (प्रेमिका को) किसी भी हद तक का नुकसान पहुंचा सकता है।

महिला को उत्तर पश्चिम इंग्लैंड में स्थित एक होटल से गिरफ्तार किया गया

The Best Hotels In York (England) For Business Travelers, 2020 - CEOWORLD  magazine

कत्ल की आरोपी महिला को उत्तर पश्चिम इंग्लैंड में स्थित एक होटल से गिरफ्तार किया गया। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, बॉयफ्रेंड निकोलस बिलिंघम (निकोलस बिलिंहैम) की लाश घटना के करीब चार महीने बाद घटनास्थल के पीछे ही स्थित एक कब्र के अंदर से बरामद किया गया। लाश के बारे में खबर लगते ही 20 मार्च 2022 को फारेंसिक एक्सपर्ट्स की टीमें पुलिस के साथ किंग्स्ले, नॉर्थम्प्टन में मूर स्ट्रीट स्थित उस घर पर जा पहुंची थी, जहां लाश गढ्ढा खोदकर (कब्र) दफनाई गई थी। कत्ल के आरोप में गिरफ्तार गर्लफ्रेंड पेशे से टीचर है। अभियोजक स्टीवन पेरियन ने नॉर्थम्प्टन कोर्ट को बताया कि, “पुलिस ने उस जगह से एक नोटबुक बरामद की, जहां वह (कत्ल की आरोपी प्रेमिका )किराए पर रह रही थी। उस डायरी में लिखा था कि उसने कैसे कत्ल की योजना बनाई और फिर पहले तो उसने प्रेमी को बाथरूम में यौन शोषण के लिए उकसाया। फिर वहां चाकू से गर्दन काटकर उसका कत्ल कर डाला। हालांकि डायरी में कत्ल की मास्टरमाइंड पेशेवर शिक्षिका-प्रेमिका ने अपने हाथों कत्ल कर डाले गए प्रेमी के नाम का जिक्र नहीं किया।”

डायरी में लिखी कत्म की पूरी वारदात

बेहतरीन जिंदगी के लिये डायरी लिखना सीखे : डायरी लिखने के 10 टिप्स | Diary  format in hindi

कोर्ट में पेशी के दौरान आरोपी महिला ने प्रेमी का कत्ल करने की बात नहीं मानी। पुलिस द्वारा कोर्ट में पेश उसकी डायरी में दर्ज उसी के द्वारा लिखे गए मजमून ने मगर, उसे कातिल करार देने में अहम भूमिका अदा कर डाली। घटना 1 नवंबर साल 2021 को शाम के वक्त अंजाम दी गई। प्रेमी को कत्ल करने से पहले गर्लफ्रेंड ने अपने स्कूल को बताया था कि, वो कोविड-19 से संक्रमित होने के चलते 10 दिन के लिए कोरंटाइन होगी। स्काई न्यूज के मुताबिक, आरोपी गर्लफ्रेंड बील ने डायरी में एक जगह पर लिखा है कि, “मैंने उसे कत्ल करने की योजना पहले भी कई बार बनाई थी। मगर हर बार वो प्रेमी को कत्ल कर पाने में नाकाम रही। घटना वाले दिन षड्यंत्र के मुताबिक प्रेमी को मैंने जानबूझकर बाथरूम में यौन शौषण के लिए उकसाया। फिर वहां (बाथरूम में) मौका मिलते ही उसकी गर्दन मैंने चाकू से काटकर उसे मार डाला।”

गर्लफ्रेंड ने लाश को चादर से बांध दिया

The body of the girl beheaded was found at the crossroads

कोर्ट में मुकदमे की सुनवाई के दौरान अभियोजक स्टीवन पेरियन ने कहा, “बॉथरुम में कत्ल के बाद गर्लफ्रेंड ने लाश को चादर से बांध दिया। फिर उसने घर में मौजूद बेडरूम सहित कई स्थानों को साफ कर दिया, ताकि किसी को कत्ल की घटना का कोई सबूत ही मौके पर न मिल सके।” बेवफा बॉयफ्रेंड के कत्ल की आरोपी क्रूर गर्लफ्रेंड ने अवनी डायरी में एक जगह लिखा है कि, “मैं उस क्रूर इंसान से उसकी बेवफाई का बदला लेना चाहती थी। बदला लेने के बाद (कत्ल के बाद) भी मगर मैं उसे खुद से अलग नहीं करना चाहती थी, इसीलिए कत्ल करने के बाद घर के पीछे मौजूद एक सीढ़ीदार मकान के नीचे कब्र खोदकर उसकी लाश को दफना-छिपा आई थी। ताकि वो हमेशा मेरे करीब ही बना रहे।”

कत्ल करने के बाद मैंने उसके दोस्तों को गुमराह भी किया

बॉयफ्रेंड के कत्ल की आरोपी गर्लफ्रेंड डायरी में आगे लिखती है कि, “उसे कत्ल करने के बाद मैंने उसके दोस्तों को गुमराह भी किया। मैं उसी के मोबाइल से उसके दोस्तों को मैसेजे करती रही, ताकि वे उसे जिंदा ही समझें। अगर ऐसा मैं नहीं करती तो लंबे समय तक मैसेज का जवाब न मिलने से उसके दोस्तों को शक होने लगता।” कोर्ट में पेश मामले के मुताबिक, कत्ल के बाद आरोपी गर्लफ्रेंड ने छिपने के लिए कुम्ब्रिया में एक लॉज बुक करा लिया था। यहां उसका प्लान 10 दिन रहने का था। ताकि बॉयफ्रेंड के कत्ल के सदमे से वो खुद को बाहर ला सके, क्योंकि वो कत्ल करने के बाद खुद को हीन और कमजोर महसूस कर रही थी। वो उस अवसाद से खुद को उबारने की नीयत से ही लॉज में रहने चली गई थी।