हिंदु धर्म में महाशिवरात्रि पर्व का खास महत्व है। इस दिन सभी भक्त भोलेनाथ का अभिषेक करके उनकी आराधना करते हैं। वैसे शिव जी को अभिषेक सबसे ज्यादा प्रिय है। इस बार महाशिवरात्रि 21 फरवरी के दिन पड़ रही है। महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा की जाती है और मनोवांछित फल पाया जाता है। बताया जाता है कि इस भगवान शिव की शादी हुई थी।
मनोकामना के मुताबिक करें शिव जी का अभिषेक
महाशिवरात्रि के खास दिन पर भागवान शिव को प्रसन्न करने के लिए बहुत सारे उपाय किए जाते हैं। मान्यता यह भी है कि यदि आपकी कोई खास इच्छा है तो आप अपनी मनोकामना के अनुसार भगवान शिव का अभिषेक करके अपनी इच्छा को पूरी कर सकते हैं। तो आइए जानें कौन सी मनोकामना की पूर्ति के लिए आपको शिव का अभिषेक करना चाहिए।
यदि किसी व्यक्ति का विवाह होने में कई तरह की परेशानियां आ रही हैं। तो एसे में उस व्यक्ति को महाशिवरात्रि के खास अवसर पर अपने विवाह की कामना करते हुए शिवजी को केसर से अभिषेक करना चाहिए।
अगर अपके कामों में बाधा आ रही है तो इन सभी चीजों से छुटकारा पानें के लिए शिवरात्रि के दिन भोलेनाथ का गन्ने के रस से अभिषेक करें इससे आपको लाभ होगा।
महाशिवरात्रि के दिन शहद से शिव जी का अभिषेक करें। इससे आपको जल्द ही कर्ज और पापों से मुक्ति मिल जाएगी।
किसी भी तरह की बीमारी से निजात पाने के लिए आप शिव जी को दूध में पानी मिलाकर उससे उनका अभिषेक करें यह आपके स्वास्थ्य लाभ में मददगार होगा।
अगर आप भी संतान सुख की प्राप्ति की कामना करते हैं,तो ऐसे में आप शिवलिंग का कच्चे दूध से अभिषेक करें। इससे आपकी सभी परेशानियां दूर होंगी।
महाशिवरात्रि के दिन शिव जी का गाय के घी से अभिषेक करने का भी खास महत्व है। ऐसा करने से आपकी धन व आयु दोनों में वद्घि होगी।