लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

संतान प्राप्ति से लेकर अन्य इच्छा पूर्ति के लिए शिव जी पर इस खास दिन अर्पित करें ये चीज़ें

हिंदू धर्म में बाकी अन्य त्योहारों की तरह ही महाशिवरात्रि का भी बहुत महत्व माना गया है। इस विशेष दिन पूरी रात जागकर भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए।

हिंदू धर्म में बाकी अन्य त्योहारों की तरह ही महाशिवरात्रि का भी बहुत महत्व माना गया है। इस विशेष दिन पूरी रात जागकर भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए। इस बार महाशिवरात्रि 21 फरवरी यानी शुक्रवार के दिन है। मान्यता है कि शिवरात्रि की रात में भगवान शिव के मंदिर में दीपक जलाना बहुत लाभदायक होता है। ज्यादातर लोग इस दिन महादेव को प्रसन्न करने के लिए व्रत करते हैं। 
1580710514 screen 7
महाशिवरात्रि के मौके पर शिवलिंग पर जल और बेलपत्र चढ़ाना अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन सभी भक्त अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए शिवालयों में जलाभिषेक और पूजा अर्चना करते हैं। 
1580710448 mahashivratri 2019 main image 20190276422
शिवरात्रि के व्रत का विवाहित महिलाओं और लड़कियों के लिए खास महत्व होता है। विवाहित महिलाएं अपने पति और परिवार के लिए कामना करती हैं। तो वहीं लड़कियां इस व्रत को अच्छे पति पाने की इच्छा के साथ भोलेनाथ का पूजन करती हैं।
महाशिवरत्रि के दिन भोलेनाथ को चढ़ाएं ये चीज़ें
1.महाशिवरत्रि के पर्व पर शिवलिंग को जल,दूध,दही,घी और शहद से स्नान कराना चाहिए। इसके साथ ही आपको ऊं नम:शिवाय मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए। इसके अलावा शिवरात्रि की रात को आपको स्फटिक के शिवलिंग की पूजा करनी चाहिए।
2.वैसे तो हनुमान जी भगवान शिव के ही अंशावतार मानें जाते हैं। कहा जाता हैकि शिवरात्रि पर हनुमान चालीसा का पाठ करने से भगवान हनुमान और शिव जी दोनों प्रसन्न होते हैं।
3.महाशिवरात्रि के दिन जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन कराने और गरीबों को दान करने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है। 
1580710794 ectozymuwaep0fp
4.भगवान शिव की इस दिन आराधना करते हुए फूल,कुमकुम,प्रसाद आदि वस्तुओं का इस्तेमाल करना चाहिए। वैसे शिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर केसर में जल मिलाकर अर्पित करना भी बहुत शुभ माना जाता है। 
5.शिवरात्रि के मौके पर भोलेनाथ को दूध जरूर अर्पित करना चाहिए। कहा जाता है कि दूध अर्पित करने से परिवार का स्वास्थ्य ठीक रहता है साथ ही घर में समृद्घि बनी रहती है। इसके अलावा इस दिन दूध में हल्दी डालकर शिव जी को अर्पित करने से संतान सुख प्राप्ति होती है। 
1580710660 635599890850237909
6.भगवान शिव की पूजा में सफेद आकड़े का फूल अर्पित करने से घर में हमेशा समृद्घि का वास होता है।
1580710714 lop
7.भगवान शिव को शहद अर्पित करें इससे शुत्र के मन में आपके प्रति बुरी भावनाओं की समाप्ति हो जाती है। इसके अलावा भगवान शिव को धतूरा अर्पित करने से संतान की प्राप्ति होती है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one + nine =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।