आजकल किसी से भी बात कर लो वो यही बोलता है कि प्याज के दाम में तो आग लगी हुई है। क्योंकि आए दिन प्याज के बढ़ते दामों ने आम लोगों की हालत खराब कर दी है। वैसे किसी को उम्मीद नहीं थी कि प्याज के दाम कभी 150 रुपए किलो भी हो सकते हैं। प्याज महंगा हो जानें की वजह से आम जनता का सब्जियों को लेकर बजट हिला पड़ा है। इन दिनों तो प्याज को लेकर घरों से लेकर ऑफिस तक हर जगह सिर्फ और सिर्फ प्याज के बड़े दाम को लेकर चर्चा हो रही है।
इसी बीच टिकटॉक पर भी यूजर्स प्याज से जुड़े एक से बढ़कर एक फनी वीडियो बनाने में लगे हुए हैं। जिसको अब काफी ज्यादा पसंद भी किया जा रहा है। इतना ही नहीं एक शख्स ने तो शादी में दुल्हन को 5 किलो प्याज भी गिफ्ट की हैं। जिसके बाद से यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
यहाँ देखिए वीडियो…
दरअसल शादी में आया हुआ यह शख्स दुल्हन को गिफ्ट देने के लिए 5 किलो प्याज की टोकरी साथ लेकर आया है। जैसे यह शख्स स्टेज पर दुल्हन को गिफ्ट देने पहुंचता है कि इतने में दुल्हन की हंसी छूट गई। शख्स ने दुल्हन को प्याज की टोकरी देते हुए फोटो भी खिचवाई है। अब तक इस वीडियो पर 5 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं,जबकि 2 हजार से ज्यादा लोग इस वीडियो पर कमेंट्स कर चुके हैं।
इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट किया इतना जरूरी और महंगा गिफ्ट आप जैसा दोस्त हर किसी को मिले। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा आज की तारीख में ये सबसे महंगा गिफ्ट होगा,बोले तो सोने के जेवर से भी ज्यादा महंगा आज के समय में प्याज ही लोगों की जरूरत है न कि पैसे।