आज कल दुनिया में एक से बढ़कर एक अजीबो-गरीब देखने और सुनने को मिल जाती है। खासतौर पर सोशल मीडिया के आने के बाद तो ऐसी चीजे ज्यादा तेजी से देखने को मिलती है। सोशल मीडिया की दुनिया भी काफी अजीब है लोग यहां फेमस होने के लिए किसी भी हद तक चले जाने को तैयार रहते हैं। कई बार तो ऐसे-ऐसे नजारे देखने को मिल जाएंगे, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है।
इसी बीच अब एक नया वीडियो सोशल मीडिया की दुनिया पर बवाल मचा रहा है। इस वीडियो देखकर लोगों का दिमाग घूम गया है और कुछ तो अपनी आंखो पर ही यकीन नहीं हो रहा है। हालांकि इसी बीच कुछ सोशल मीडिया यूजर्स वायरल वीडियो पर खूब चटकारे भी ले रहे हैं। इस हैरतअगेंज वीडियो के सामने आते ही लोगों के इस पर फनी रिएक्शन आने शुरु हो गए हैं।
यकीन मानिए इस शॉकिंग वीडियो को देखने के बाद एक पल के लिए आप भी जरूर दंग रह जाएंगे। इस वायरल वीडियो में भी आपको एक शख्स का ऐसा अंदाज देखने को मिलेगा, जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते। वीडियो में आप देख सकते हैं शख्स साइकिल लेकर फुट ओवर ब्रिज के ऊपर चढ़ गया। इतना ही नहीं बड़े मजे से शख्स ओवर ब्रिज पर साइकिल भी चला रहा था। जिसने भी शख्स का अंदाज देखा वो देखता ही रह गया।
आज कल सोशल मीडिया पर धूम मचाने के लिए लोग एक से एक मजेदार हरकत करते रहते हैं। मगर इस वीडियो ने अच्छे-अच्छों को दिमाग हिलाकर रख दिया है। इस समय ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। वीडियो को अब तक कई लाख लोग देख चुके हैं। जबकि, 40 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, चटकारे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं।
वायरल वीडियो में फुट ओवर ब्रिज के ऊपर साइकिल चलाते शख्स को देखकर किसी का कहना है कि भाई ने तो माहौल बना दिया। कुछ का कहना है कि इस तरह कौन साइकिल चलाता है। जबकि, कुछ का कहना है कि बैलेंस बिगड़ जाता है, तो खेल हो जाता। वायरल वीडियो पर इसी तरह के तरह-तरह के कॉमेंट देखने को मिल रहे हैं। वीडियो को लोग ज्यादा से ज्यादा शेयर भी कर रहे हैं।