हर किसी को सफलता और असफलता जीवन में मिलती है। लेकिन कई ऐसे भी लोग होते हैं जिन्हें हर काम में असफलता ही मिलती है। जिसके बाद वह अपनी इन सारी असफलताओं से हाताश हो जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जीवन में मिल रही सफलता और असफलता में इंसान के हाथों में चिन्हों का बहुत योगदान होता है।
हाथों में जो चिन्ह और लकीरें बनीं होती हैं वह इन सफलता और असफलता के लिए जिम्मेदार भी होते हैं। ऐसे ही कुछ संकेत आपकी हाथों की रेखाओं में छुपे होते हैं जो व्यक्ति के जीवन में होने वाली घटनाओं के बारे में अवगत कराते हैं। भाग्य रेखा, सूर्य रेखा और ह्रदय रेखा हाथों में होती है उसी तरह से हाथों में कई सारे चिन्ह भी होते हैं। चलिए आज हम आपको हाथों के इन्हीं चिन्हों के बारे में बताते हैं।
अगर हाथ में ऐसी रेखा हो तो इससे भविष्य कैसा होगा इसके बारे में पता चलता है
1. किसी के हाथों में क्रॉस के निशान जगह-जगह पर होते हैं। अगर हाथ की हथेली पर यह निशान होता है तो यह बताता है कि आपके जीवन में संघर्ष आएगा। अगर हाथ की हथेली पर जगह-जगह पर यह निशान बनता है तो इसका संकेत होता है कि आपकी अच्छी रेखाओं पर रुकावट आएगी।
2. शनि पर्वत या सूर्य पर्वत अगर आपके हाथ में ऊंचा होता है तो यह शुभ होता है। अगर कोई क्रॉस यहां पर बन रहा हो तो इसका संकेत होता है कि ग्रहों की जितनी भी अच्छाइयां हैं वह सारी संकट में बदल जाएंगी।
3. अगर क्रॉस आपकी भाग्य रेखा में बन रहा तो इसके संकेत होते हैं कि आपके सारे काम बिगड़ते जाएंगे। साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति पर भी इसका बुरा प्रभाव पड़ सकता है। आप जितनी मेहनत से कोई काम करेंगे लेकिन उसका फल आपको अच्छा नहीं मिलेगा।
4. अगर आपकी हथेली पर बुध पर्वत उच्च का हो लेकिन क्रॉस या कई रेखाएं वहां पर एक दूसरे को काट रहीं हो तो यह संकेत अशुभ की तरफ निशारा करते हैं।
5. अगर कोई भी पर्वत आपकी हथेली पर उभार न ले रहा हो तो इसका मतलब होता है कि स्थिति बहुत ही संकट भरी होगी। पर्वत का उच्च होना अच्छा होना चाहिए।