25 दिसंबर 2019 को मंगल ग्रह अपनी स्वराशि वृश्चिक राशि के गोचर करने वाला है। क्रोध और साहस का यह ग्रह 8 फरवरी 2020 तक इसी राशि में रहने वाला है। ज्योतिषशास्त्रों में मंगल को एक क्रूर ग्रह बताया गया है। क्योंकि यह इंसान के वैवाहिक जीवन को ज्यादा प्रभावित करता है। वैसे मंगल की इस गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों पर होने वाला है जो किसी के लिए शुभ तो किसी के लिए अशुभ रहने वाला है।
1.मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए मंगल ग्रह का गोचर अशुभ रहने वाला है। इस समय में आप दुर्घटना का शिकार भी हो सकते हैं। इसलिए वाहन चलाते वक्त सावधानी बरतें।
2.वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों पर मंगल के इस गोचर का प्रभाव वैवाहिक जीवन पर होगा। इतना ही नहीं जीवनसाथी के साथ रिश्ते बिगड़ सकते हैं। इस लिए आप थोड़ा संभलकर चलें।
3.मिथुन राशि
के जातकों के लिए मंगल का गोचर शुभ रहेगा। आप अपने शत्रुओं पर तो हावी रहेंगे ही साथ ही कंपटीशन एग्जाम में आपको सफलता मिलेगी। इस दौरान आपकी सेहत काफी अच्छी रहेगी।
4.कर्क राशि
कर्क राशि के जातक अपनी संतान के जीवन को लेकर टेशन में रह सकते हैं। वहीं प्रेम जीवन में लव पार्टनर के साथ मनमुटाव रहेगा।
5.सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को इस टाइम पीरियड् में सुखों की कमी महसूस हो सकती है। वहीं माता जी की सेहत भी काफी हद तक नाजुक रह सकती है। इसलएि आप उनकी सेहत का ध्यान रखें।
6.कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को इस अवधि में साहस में वृद्घि होगी। वहीं कार्यक्षेत्र में आत्मविश्वास बढ़ेगा इतना ही नहीं आप दूसरों के आगे अपनी बात को निडर हो के कह सकेंगे।
7.तुला राशि
के जातकों की वाणी में कठोराता देखी जा सकती है। क्रोध में आकर आप किसी को भी बुरा भला कह सकते हैं। इसलिए ध्यान रहे अपनी वाणी पर संयम रखें।
8.वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों में मंगल के प्रभाव होने की वजह से क्रोध काफी ज्यादा बढ़ सकता है। लेकिन आपको अन्य विभिन्न क्षेत्रों में सफलता मिलेगी।
9.धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए इस अवधि में ज्यादा खर्चें होंगे। बैंक खाते में रखा हुआ पैसा भी खर्च हो सकता है। इसके साथ ही आपको धन हानि भी हो सकती है। इसलिए वित्तीय मामलों में संभलकर चलें।
10.मकर राशि
मकर राशि के लोगों की इस अवधि में आमदनी बढ़ोत्तरी होगी। यह अपने कार्यक्षेत्र में काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। साथ ही बॉस और सहकर्मियों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे।
11.कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों की कार्यक्षेत्र में कार्यक्षमता में बढ़ोत्तरी होगी। आपके सीनियरस आपके काम से बेहद खुश होंगे। मगर ध्यान रखें कर्मस्थली में आपको अपने विरोधियों से बचकर रहना होगा।
12.मीन राशि
मीन राशि के जातकों को अपने भाग्य की बजाय अपनी मेहनत पर ज्यादा भरोसा करना होगा। इस समय आप फैसले लेने में थोड़ा असहज महसूस करेंगे। ऐसे में आपको अनुभवी लोगों की सलाह लेना ज्यादा बेहतर होगा।