पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर एक के बाद एक मेट्रो के हैरतअंगेज वीडियो सामने आ रह हैं। इन वीडियो को देखकर लोगों को अपनी आंखो पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है। कुछ वीडियो तो लोगों को रूह कांपा देने वाले होते हैं। इसी कड़ी में अब चलती मेट्रो से एक नया खतरनाक वीडियो इंटरनेट पर काफी देखा जा रहा है और जिसे देखकर लोगों के अपनी आंखो पर यकीन नहीं हो रहा है।
जहां अभी तक दिल्ली मेट्रो में लोगों को रोमांस करते तो कुछ कंटेंट क्रिएटर्स को मेट्रो में टूथब्रश करते तो तौलिया लपेटे देखा गया था। इतना ही नहीं एक शख्स को तो नहाते हुए भी देखा गया था। मगर इस बार जो वीडियो सामने आया है उसमें एक शख्स को चलती मेट्रो का दरवाजा खोलकर उससे कूदते देखा जा सकता है। ये वीडियो काफी तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
ये वीडियो इंडिया नहीं बल्कि न्यूयॉर्क मेट्रो का बताया जा रहा है। आमतौर पर मेट्रो के दरवाजे बंद रहते है और सिर्फ स्टेशन आने के बाद ही खोलते हैं। मगर न्यूयॉर्क मेट्रो में एक शख्स ने शराब के नशे में प्लेटफॉर्म पर पहुंचने से पहले ही मेट्रो के दरवाजों को खींचकर खोल दिया और उतरने के लिए छलांग लगा दी। मेट्रो से बाहर जमीन पर पैर रखते ही वो मुंह के बल गिर जाता है।
— Out of Context Human Race (@NoContextHumans) May 28, 2023
वीडियो में मेट्रो के अंदर मौजूद लोगों को जोर-जोर से आवाज लगाकर शख्स को ऐसा नहीं करने के लिए कहते सुना जा सकता है। मगर शराब के नशे में धुत उस शख्स पर किसी की बात कोई फर्क नहीं पड़ता है और वो सीधे मेट्रो से बाहर कूद जाता है और इस वजह से उसे काफी चोट भी आती है। ये हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है।
इस वायरल वीडियो को अबतक 20 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 7 हजार से ज्यादा यूजर्स ने इसे लाइक भी किया है। इस अजीबो-गरीब वीडियो पर लोगों के तरह-तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, न्यूयॉर्क मेट्रो में ये आम बात है। दूसरे यूजर ने लिखा, भाई बर्नार्ड। तीसरे यूजर ने कहा, वो एक कार्टून की तरह उड़ गया। एक अन्य यूजर ने लिखा, आदमी ने सोचा कि ट्रेन नहीं चल रही है।