हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को पूजनीय माना गया है। तुलसी के पौधे को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। जिस घर में तुलसी का पौधा होता है और रोजाना उसकी पूजा की जाती है उस घर में कभी भी दरिद्रता और दुर्भाग्य नहीं आता।
भगवान विष्णु को चढ़ाने के लिए तुलसी पत्र चाहिए। ऐसे में हर दिन तुलसी के कुछ पत्ते तोड़े जाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है तुलसी के पत्ते तोड़ते समय हमें मंत्रों का जाप करना चाहिए। इससे सुख समृद्धि आती है।
यह मंत्र है —ओम सुभद्रा आए नमः, ओम सुप्रभाय नमः।
इस मंत्र का जाप करने से पहले अपने इष्ट देव की पूजा करें। इसके बाद तुलसी के पौधे को प्रणाम करके शुद्ध जल अर्पित करें। जल अर्पित करने के बाद तुलसी जी का श्रृंगार करें तथा उन्हें सिंदूर और हल्दी अवश्य चढ़ाएं। अब घी का दीपक जलाते हुए 7 बार तुलसी जी की परिक्रमा करें और अंत में इस मंत्र का जाप करें।
याद रखें इस मंत्र का जाप आपको तुलसी जी के पौधे को छूकर करना है। श्रद्धा पूर्वक तुलसी जी की पूजा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं अवश्य पूरी होंगी तथा मां लक्ष्मी के साथ त्रिदेवों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।