हमारे जीवन के बारे में बहुत कुछ हाथ की रेखाएं बता देती हैं। इसका मलतब यह कि इंसान अपनी जिंदगी में क्या करेगा, कितनी उसको सफलता मिलेगी, पारिवारकि जीवन उसका कैसा रहेगा यह सारी बातें हाथ की रेखाएं बता देती हैं। साथ ही क्या उतार-चढ़ाव सामजिक जीवन में आएंगे? कैसा रहेगा वैवाहिक जीवन में इन सबके बारे में भी बताता है।
जिस तरह से इन सबके बारे में हाथों की रेखाएं बताती हैं उसी तरह से नाखून पर पड़े धब्बे भी हमारे जीवन के शुभ-अशुभ संकेतों के बारे में बताते हैं। नाखूनों में धब्बे हमारे जीवन में आने वाले बदलावों के बारे में बताते हैं। चलिए जानते हैं नाखून पर होने वाले धब्बों के बारे में।
सफेद धब्बा अगर नाखूनों पर हो
हस्तरेखा में बताया गया है कि अगर नाखूनों पर धब्बे होते हैं तो उन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। यह धब्बे आपके बारे में बहुत कुछ बताते हैं। अगर नाखूनों में सफेद धब्बे आपके हो जाते हैं तो यह आपको संकेत होता है कि आपके जीवन में धन की प्राप्ति होने वाली है। नाखूनों में सफेद धब्बों का पड़ना लाभकारी माना गया है।
सफेद धब्बा पड़े अंगूठे के नाखून पर
जिस तरह से उंगलियों के नाखूनों पर सफेद धब्बे का महत्व होता है उसी तरह से अंगूठे के नाखून पर होने वाले सफेद धब्बे का भी एक खास महत्व है। हस्तरेखा शास्त्र में बताया गया है कि अंगूठे के नाखून पर सफेद धब्बे के पड़ने का अर्थ होता है कि आपके जीवन में प्रेम का आगमन होने वाला है। प्रेमी के रूप में भी इसका संकेत हो सकता है या फिर आपके दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ सकता है।
काला धब्बा अनामिका उंगली के नाखून पर हो तो
अगर आपकी अनामिका उंगली के नाखून पर काले रंग का धब्बा हो जाता है तो यह शुभ संकेत नहीं होता है। हस्तरेखा शास्त्र में बताया गया है कि आपके जीवन में अपयश की जानकारी यह काला धब्बा देता है। अगर आपकी अनामिका उंगली के नाखून में ऐसा ही काला धब्बा हो रहा है तो आप असहायों और निराश्रितों की मदद करनी शुरु कर दें। ऐसा करने से आपके सारे काम शुभ होंग और जीवन से अपयश दूर होगा।
सफेद धब्बा अगर आपकी कनिष्ठ उंगली में हो तो
अगर आपकी कनिष्ठा उंगली के नाखून में सफेद धब्बा होता है तो वह शुभ संकेत देता है। हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक आपके सारे ही कामों में सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है। अगर काला धब्बा आपकी कनिष्ठा उंगली के नाखून पर हो जाए तो इसका संकेत होता है कि आपके जीवन में असफलता प्राप्त होगी। इस तरह होने से व्यक्ति के जीवन में सफलता की उम्मीदें बिल्कुल खत्म हो जाती हैं।