सांसद संजीव अरोड़ा ने किया ट्वीट

आम आदमी पार्टी से सांसद संजीव अरोड़ा ने परीणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की फोटो शेयर करते हुए ट्वीट किया मैं परीणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को दिल से बधाई देता हूं। उनकी यूनियन प्यार, खुशी और कम्पैनियन शिप के साथ ब्लेस रहे। मेरी बेस्ट विशेज।
'भारत यूके आउटस्टैंडिंग अचीवर ऑनर्स से दोनों को नवाजा गया

आपको बता दें इस साल जनवरी में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को 'भारत यूके आउटस्टैंडिंग अचीवर ऑनर्स' से भी नवाजा गया था। बाताया जा रहा है कि देश में पहली बार किसी को यह सम्मान मिला है। ये इवेंट ब्रिटिश यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले इंडियन स्टूडेंट को ध्यान में रखते हुए किया गया था। दिलचस्प बात ये है कि परिणीति चोपड़ा ब्रिटेन के मैनचेस्टर स्कूल में पढ़ चुकी हैं। वहीं राघव चड्ढा ने लंदन स्कूल ऑफ इकॉनिमिक्स से पढ़ाई की है।
दोनों के रिलेशन को लेकर यूजर ने कमेंट किए
दोनों के रिलेशन को लेकर एक यूजर ने कमेंट कर लिखा शादी के करने जा रहे राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को बधाई। ईश्वर आपको आशीर्वाद दे। हालांकि कई लोग कन्फ्यूज भी है।एक यूजर ने पूछा कि परिणीति और राघव को किसलिए बधाई दी जा रही है। लेकिन अब सब साफ हो चुका है।
परिणीति और राघव की शादी को लेकर चर्चा

इससे पहले कई रिपोर्ट में दावा किया गया कि परिणीति और राघव की फैमिली के बीच शादी की चर्चा हो रही है। इतना ही नहीं परिणीति और राघव रोका सेरेमनी के जरिए अपना रिश्ता पक्का कर सकते हैं। परिणीति को हाल में फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर के बाहर भी स्पॉट किया गया। इससे परिणीति और राघव की शादी को लेकर चर्चा भी जोरों पर शुरू हो गई है।