लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

OMG : दुनिया की ऐसी जगह जहां नंगे पैर आग पर चलते हैं लोग फिर भी नहीं जलते पैर

NULL

प्राचीनकाल से ही हमारा देश विभिन्न पम्पराओ का देश रहा है। और भारत की संस्कृति और परम्परा पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। भारत इसीलिए पुरे विश्व में जाना जाता है। यहाँ की संस्कृति व परम्परा बाहरी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रहती है। यही वजह है कि यहाँ की संस्कृति और परम्परा से लोग आकर्षित हो जाते हैं और यहीं अपना जीवन यहाँ बिताने के लिए चले आते हैं। भारत की कुछ बातें यहाँ के लोगों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बन जाती हैं।

1558558611 fire2

जानकर हो जाएँगे हैरान
जैसा की हम सभी लोग जानते हैं कि भारत एक विशाल और विविधता से भरा हुआ देश है। इसीलिए यहाँ पर कई तरह की संस्कृति और परम्पराएँ देखने को मिलती हैं। कुछ परम्पराएँ इतनी पुरानी हैं कि, उनके शुरुआत के बारे में सही जानकारी किसी के पास नहीं हैं। कुछ परम्पराओं को देखने के बाद लोगों की हैरानी का ठिकाना नहीं रह जाता है। आज हम आपको एक ऐसी ही परम्परा के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे जानने के बाद आपकी भी हैरानी का ठिकाना नहीं रहेगा।

1558558611 fire3

दहकते अंगारे पर चलकर उतारते हैं अपनी मन्नत 
मध्यप्रदेश के झबुआ जिले के पास होली के समय कुछ अजीबो-ग़रीब तरह की रश्में निभाई जाती हैं। इन्ही में से एक रश्म है लगभग 30 फ़ीट ऊँची लकड़ी की चौकी पर कमर के बल झूलते हुए देवता के नाम के नारे लगाए जाते हैं। वहीं दूसरी रश्म में लोग दहकते अंगारे पर चलकर अपनी मन्नत उतारते हैं। आपको बता दें इस कार्यक्रम में आस-पास के जिले के लोग भी शामिल होते हैं।

1558558611 fire4

धुलेंडी के दिन झबुआ जिले के बिलीडोज गाँव में गाल पर्व के दौरान यह अजीबो-ग़रीब नज़ारा देखने को मिलता है। आपको बता दें धुलेंडी पर पेटलावद, करड़ावद, बावड़ी, करवड़, अनंतखेड़ी, टेमरिया आदि स्थानों पर पारंपरिक रूप से मनाया जाता है गल-चूल पर्व।

1558558611 fire5

माता का ध्यान करते हुए अंगारों से निकल जाते हैं
इस दौरान गाँव में मन्नतधारियों ने दहकते अंगारे पर चलकर अपनी मन्नत पूरी की। इसके साथ ही अपने पूजनीय देवता के सामने अपना सिर भी झुकाया। आस्था के इस अद्भुत आयोजन को देखने के लिए केवल झबुआ जिले के ही नहि बल्कि पड़ोसी जिले रतलाम और धार के लोग भी बड़ी संख्या में पहुँचे थे। इस दौरान गाँव में लगभग तीन-चार फूट लंबे और एक फूट गहरे गड्ढे में दहकते हुए अंगारे रखे जाते हैं। माता के प्रकोप से बचने और अपनी मन्नत पूरी हो जाने के बाद लोग माता के नाम का ध्यान करते हुए दहकते अंगारे पर से निकल जाते हैं।

1558558611 fire8
विवाहित व्यक्ति ही उतार सकता है मन्नत
आपको जानकार हैरानी होगी कि यह परम्परा नई नहि है बल्कि यह दशकों पुरानी परम्परा है। अंगारे के रूप में लगायी जाने वाली लकड़ियाँ और मन्नतधारी के आगे-आगे डाला जाने वाला घी गाँव के लोगों के घर से ही आता है। इस बार लगभग 25 किलो घी की आहुति दी गयी। यहाँ यह मान्यता है कि मन्नत कोई विवाहित व्यक्ति ही उतार सकता है। इसी वजह से काफ़ी मन्नतधारियों के परिवार वालों ने इस परम्परा को निभाया। यह पर्व यहाँ पर हर साल मनाया जाता है। इस दौरान यहाँ मेले जैसा माहौल बन जाता है।

1558558611 fire9

अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 + four =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।