कबूतर की वजह से अहमदाबाद से जयपुर जाने वाली एक फ्लाइट में हल-चल हो गई। प्लेन में कबूतर को पकड़ने में यात्री लग गए। हालांकि कबूतर हाथ किसी को नहीं आया। आलाधिकारियों को प्लेन में कबूतर के होने की जानकारी दी गई। उसके बाद कबूतर को बाहर ग्राउंड स्टाफ ने प्लेन का गेट खोलकर उसे निकाला।
खबरों के अनुसार, गो-एयर की फ्लाइट में यह घटना हुई। जब एक कबूतर फ्लाइट के अंदर घुस गया तो उसे देखकर प्लेन में अफरातफरी हो गई और कबूतर प्लेन में इधर-उधर उड़ता दिखाई दिया। यह घटना बीते शुक्रवार की बताई जा रही है।
बीते शुक्रवार शाम 4.50 बजे जब गो-एयर फ्लाइट जी-8-702 अहमदाबाद एयरपोर्ट पर टेक ऑफ के लिए रन वे पर लाया गया था। उसके बाद जब शेल्फ एक यात्री ने खोला अपना लगेज रखने के लिए तो एक कबूतर तब उसमें से निकला और उसके बाद वह पूरे प्लेन में घूमने लगा। लोग भी कबूतर को अचानक प्लेन में उड़ते हुए देखकर घबरा गए।
Ek kabootar plane ke andar..ahmedabad-jaipur go air flight delayed for 30 min due to pigeon flew from luggage storage.@goairlinesindia pic.twitter.com/lB0Ixis2Mc
— pra(shant) (@prashantramwani) February 29, 2020
प्लेन में मौजूद कई लोगों ने अपने मोबाइल में इस घटना को रिकॉर्ड कर लिया। अब सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। यात्रियों के साथ स्टाफ ने कबूतर को पकड़ने की बहुत कोशिश की लेकिन वह उनके हाथ नहीं आया। उसके बाद प्लेन में कबूतर होने की जानकारी ग्राउंड स्टाफ को दी।
उसके बाद तत्काल प्लेन का गेट खोला गया और फिर प्लेन से कबूतर बाहर निकला। इस घटना की वजह से 6ः45 के बजाय 7ः15 बजे जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट पहुंची। लोगों से इस असुविधा के लिए विमान कंपनी ने माफी मांगी।