मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है MP पुलिस ने शादी करने जा रहे दूल्हे को बारात के सामने ही ही हिरासत में लिया। दूल्हे को गिरफ्तार देख सब सन्न रह गए। जब पूरा सामने आया तो पता चला कि दूल्हे ने अपनी शादी से दो दिन पहले एक महिला के साथ रेप किया था। जिसकी शिकायत महिला ने पुलिस में दर्ज करवाई थी।
MP पुलिस के अनुसार दिनेश नदीटोला गांव का रहने वाला है। उसका पिछले दो सालों से गांव की ही एक महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी थे। लेकिन इसी बीच दिनेश के परिवार वालों ने उसकी शादी तय कर दी। इस बात की जानकारी महिला को देने की बजाय उसने शादी से दो दिन पहले उसके साथ रेप किया।
महिला को जब शादी की बात चली तो उसने थाने में रेप का मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने जांच के दौरान जब आरोपी के फोन कॉल खंगाले तो यह खुलासा हुआ कि दोनों का प्रेम प्रसंग 2016 से ही चल रहा था। उसने महिला को शादी का झांसा देकर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे।
दिनेश की शादी 31 मार्च को होनी थी, जब बीच बारात में पुलिस दूल्हे को गिरफ्तार कर ले जा रही थी तो आसपास मौजूद परिजन और गांव वाले भी पुलिस के साथ थाने तक चल दिए। थाने जाकर पूरी बारात को जब दिनेश की सच्चाई पता चली तो सब शर्मसार होकर वापस गांव की ओर लौट आए।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यह क्लिक करे