कोरोना वायरस महामारी का संक्रमण महाराष्ट्र में आए दिन बढ़ रहा है। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या मंगलवार सुबह तक 4666 को गए जबकि 232 लोगों की मौत इस महामारी ने ले ली। कोरोना के मामले लगातार महाराष्ट्र में बढ़ते जा रहे हैं लेकिन यहां के लोग लॉकडाउन को सख्ति से नहीं ले रहे हैं और ना ही नियमों का पालन कर रहे हैं। यहां पर लोग सड़कों पर सुबह होते ही निकल जाते हैं।
अब मुंबई पुलिस ने इन लोगों को सबक सिखाने का एक अनोखा तरीका निकाल लिया है। मुंबई पुलिस उन लोगों की आरती उतार रही है जो सड़कों पर निकल रहे हैं। इतना ही नहीं पुलिस आरती के साथ लोगों के लिए भजन भी गा रही है। ऐसे लोगों के लिए पुलिस के आलाधिकारी अक्ल भगवान से भजन के जरिए मांग रहे हैं।
मंगलवार को लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए महाराष्ट्र के ठाणे में करते हुए दिखाई दिए। लॉकडाउन के दौरान सड़कों पर लोग आराम से टहलते नजर आए। इन सभी लोगों केे पहले पुलिस ने रोका फिर सबको साथ में एक जगह पर खड़ा कर दिया। उसके बाद फिर लोगों के पास महिला कांस्टेबल आई और सभी लोगों ने आरती उतारने लगी।
#WATCH: Police perform ‘aarti’ of people who were out on the streets for morning walk amid #Coronaviruslockdown in Thane, today. #Maharashtra pic.twitter.com/aqHk6SFZom
— ANI (@ANI) April 21, 2020
उसी दौरान वहां खड़े बाकी पुलिसकर्मी भजन गाते नजर आए। ओम जय जगदीश की आरती सभी पुलिसकर्मी ने ताली बजाकर गाई साथ ही उन सभी लोगों से अक्ल देने की प्रार्थना भगवान से की जो इस मुश्किल की घड़ी को भी मजाक समझ रहे हैं।
सोमवार को कोरोना वायरस के महाराष्ट्र में मामले 466 नए सामने आए थे। स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि कोरोना वायरस से अब तक राज्य में 4,666 लोग संक्रमित हैं। अधिकारियों ने आगे कहा कि सोमवार को कोविड-19 से नौ लोगों की मौत हो गई। अब तक कोरोना वायरस महामारी से राज्य में 232 लोगों की मृत्यु हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अब तक 572 लोग इस महामारी से स्वस्थ हो गए हैं। इन सभी लोगों को घर भेज दिया है। राज्य में सोमवार को 466 नए मामले सामने आए हैं जिसमें से 155 केस अकेले मुंबई से सामने आए हैं। इसी के साथ कोरोना के मरीजों की कुल संख्या मुंबई में 3000 के पार हो गई है।